---Advertisement---

Salman Khan का बिग बजट थ्रिलर हुआ अनाउंस, ‘मातृभूमि’ के बाद कब नेशनल अवॉर्ड-विनिंग डायरेक्टर के साथ फैंस को मिलेगा तोहफा

Salman Khan: पैन इंडिया फिल्म में नजर आने वाले हैं सलमान और इसकी अनाउंसमेंट कर दी गई है। मातृभूमि के बाद एक्टर कहां नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं आखिर एक्टर ने किस तरह से लोगों को तोहफा दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 30, 2026 5:09 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बहुत जल्द मातृभूमि के साथ धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार भाईजान की एक और फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इस बार वह बिग बजट एक्शन थ्रिलर में डायरेक्टर वमशी पैदीपल्ली और दिल राजू के साथ कोलैब करने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद डायरेक्टर के साथ फोटो शेयर कर सलमान खान ने दी है। निश्चित तौर पर ईद 2027 के लिए फैंस को जबरदस्त तोहफा मिल गया है। सोशल मीडिया पर एक्साइटमेंट की बाढ़ आ गई है और यूजर्स इसे लेकर क्रेज़ी दिख रहे हैं।

आखिर कब से शुरू हो रही है Salman Khan की फिल्म की शूटिंग

सलमान खान ने वमशी पैदीपल्ली के साथ अपनी एक फोटो शेयर की हैं जो नेशनल अवॉर्ड-विनिंग डायरेक्टर हैं जिन्होंने महर्षि बनाया है। एक्टर ने अपनी बड़ी एक्शन फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है और इसके साथ ही बताया है कि इसकी शूटिंग अप्रैल से शुरू हो सकती है और यह दिल राजू द्वारा प्रोड्यूस होने वाली है। पैन इंडिया फिल्म के लिए कहा जा रहा है कि सलमान खान का फ्रेश अवतार देखने को मिल सकता है।

आखिर कब रिलीज हो सकती है फिल्म

अप्रैल 2026 में ऑन फ्लोर होने वाली सलमान खान की इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह ईद 2027 पर रिलीज हो सकती है। हालांकि मेकर्स की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। सलमान खान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “दिल, दिमाग, जिगर से इस अप्रैल से वमशी पैदीपल्ली और दिल राजू के साथ।”

वमशी पैदीपल्ली और सलमान खान के कोलैब की खासियत

इसके अलावा श्री वेंकटेश्वर प्रोडक्शंस ने भी अपने x चैनल से लिखा, “सलमान खान – एक ऐसी हस्ती जिसने दुनिया भर के दर्शकों को जश्न के अनगिनत पल दिए हैं… अब #SVC63 के लिए हमारे अपने, सबसे प्यारे ब्लॉकबस्टर फिल्ममेकर वमशी पैदीपल्ली के साथ हाथ मिलाया है। इस अप्रैल से फ्लोर पर जाएगी… शानदार होने के लिए तैयार।”

सलमान खान की आने वाली फिल्में

वहीं दूसरी तरफ सलमान खान की मातृभूमि की बात करें तो पहले बैटल ऑफ़ गलवान के नाम से रिलीज होने वाली थी। रिपोर्ट्स की माने तो अप्रैल की बजाय अगस्त में आ सकती है जिसमें भाईजान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली है। वहीं कहा जा रहा है कि सलमान राज एंड डीके के साथ कोलैब करने वाले हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

मई 24, 2026

Drishyam 3, Chand Mera Dil Box Office Collection

मई 24, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

मई 24, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1

मई 23, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2

मई 23, 2026

Karuppu Box Office Collection Day 8

मई 23, 2026