---Advertisement---

मिस्ट्री गर्ल संग फोटो शेयर कर Salman Khan ने मचाई हलचल, देख फैंस बोले- ‘भाई ने शादी कर ली क्या’

Salman Khan: सलमान खान फिलहाल अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर काफी चर्चा में है जिसमें उनके अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आने वाली है। हालांकि इस बार सलमान के सुर्खियों में आने की वजह काफी अलग है। जी हां, दरअसल उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल के ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 8, 2023 9:21 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: सलमान खान फिलहाल अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर काफी चर्चा में है जिसमें उनके अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आने वाली है। हालांकि इस बार सलमान के सुर्खियों में आने की वजह काफी अलग है। जी हां, दरअसल उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सलमान ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद फैंस लगातार इस पर रिएक्ट कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

आखिर क्या खास है इस तस्वीर में

जहां तक इस तस्वीर की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि सलमान खान जो व्हाइट जैकेट लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ बैक पोज देती हुई एक हसीना भी खड़ी है जिसके साथ सलमान काफी क्लोज नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों एक दूसरे के साथ ट्विन कर रहे हैं। वहीं इस मिस्ट्री गर्ल के जैकेट पर 27/12 लिखा है। वहीं सलमान ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, “मैं हमेशा तुम्हारा बैक बना रहूंगा।” वहीं तस्वीर पर लिखा गया है मैं अपने दिल से कल कुछ अलग घोषणा करने जा रहा हूं।” इसके बाद फैंस के बीच अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि आखिर किस अनाउंसमेंट की सलमान बात कर रहे हैं।

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट

इस फोटो को देखने के बाद फैंस अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सलमान भाई के आगे कोई बोल सकता है क्या।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “भाभी को रिवील करो भाईजान।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “भाई ने शादी कर ली क्या।” एक और यूजर ने कहा, “क्या आप शादी कर रहे हैं।” वहीं एक और यूजर का कहना है, “कौन-कौन चाहता है कि सलमान भाई की शादी हो जाए।”

सलमान की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

वहीं कुछ लोगों का मानना है कि वह किसी फिल्म की अनाउंसमेंट करने के लिए तैयार हैं। वहीं कुछ लोग यह कह रहे है कि वह कुछ सरप्राइज फैंस को देने वाले हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ 10 नवंबर को दीपावली के मौके पर सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है जिसमें इमरान हाशमी, कैटरीना कैफ और कैमियो रोल में शाहरुख खान नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

Leave a Comment