---Advertisement---

जंतर-मंतर के बच्चों के संघर्ष को देख फूटा Salman Khan का दर्द , कह दी बड़ी बात

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने नीट पेपर लीक मामले पर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन का सपोर्ट किया है। उनका पोस्ट लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 23, 2026 10:37 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan:  दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे  छात्रों के प्रदर्शन पर  बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान का दर्द फूटा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा  पोस्ट जारी करके वहां की स्थिति के बारे में जानकारी दी है।   उन्होंने अपने बचपन का फोटो शेयर करके कुछ ऐसा इंस्टाग्राम पर लिखा है। जिससे सभी लोग कनेक्ट कर पा रहे हैं। एक्टर का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से  वायरल हो रहा है।

Salman Khan ने पेपर लीक मामले में चल रहे प्रदर्शन पर क्या कहा?

सलमान खान ने  नीट पेपर लीक  को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘यह एक बहुत शांतिपूर्ण आंदोलन था; बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।

मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूँ। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति जो उत्साह दिखाया है, वह काबिले-तारीफ है। यह आंदोलन या विरोध ही सही तरीका है, और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। वे बहुत साहसी और बहादुर हैं। शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी।

यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है; इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए। मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है। एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है। जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे।

शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय व आकर्षक बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएँ और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए।’

बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटी जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन में उतरे

पेपर लीक मामले में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली का जंतर-मंतर का केन्द्र बना हुआ है। इन बच्चों और प्रशासन के बीच झड़प भी हो चुकी है। इस बवाल के बीच बॉलीवुड के कई सारे लोग सपोर्ट में उतर आए हैं। इसमें सलमान खान, नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, सोनू सूद, शबाना आजमी, प्रकाश राज, सोनाक्षी सिन्हा, पूजा भट्ट, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, विर दास, दिया मिर्जा, सोहा अली खान, और हुमा कुरैशी खुलकर सपोर्ट कर रही हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026