Salman Khan: ‘अकेलापन’ , ‘गुस्सा’ और अब ‘माफी’ बॉलीवुड के भाईजान के बदले तेवरों को देख फैंस हुए कंफ्यूज, जानें ‘मातृभूमि’ फिल्म में क्यों हो रही देरी?

Salman Khan:पिछले कुछ दिनों से सलमान खान के अलग-अलज मिजाज देखने को मिल रहे हैं। कभी वो सोशल मीडिया पर अकेलेपन का जिक्र करते हैं तो कभी गुस्सा और माफी कबूल कर लेते हैं। एक्टर के इस नए अवतार को देख हर कोई दंग है। कुछ लोग एक्टर के इस बर्ताव को उनकी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' से जोड़कर देख रहे हैं।

Salman Khan

Picture Credit: Google

Salman Khan:   बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के आज-कल तेवर बदले-बदले दिख रहे हैं। कभी वो सोशल मीडिया पर अकेलेपन का जिक्र करते हैं तो कभी पैपराजी पर भड़क जाते हैं। लेकिन इस बार वो किसी दूसरी वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने मीडियाकर्मियों को माफ कर दिया है।  एक्टर के ये तीनों बर्ताव कुछ ही दिनों में देखने को मिले हैं।  सलमान खान बहुत कम इस तरह की चीजें करते हैं।  एक्टर के इस बिहेवियर को कुछ लोग ‘मातृभूमि’   फिल्म से जोड़कर देख रहे हैं।

Salman Khan के बदले-बदले तेवर

अभी हालहि में एक्टर ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए अकेलेपन का जिक्र करते हुए  लिखा था।’ मेरे द्वारा, स्वयं के साथ रहने के दो तरीके हैं: अकेला और तन्हा। अकेला रहना आपकी पसंद है, जबकि तन्हा तब होता है जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता… अब इसके बाद आपको यह पता लगाना होगा कि आपको क्या करना है।’ इस पोस्ट को देख फैंस को चिंता होने लगी थी। विवाद बढ़ने पर एक्टर ने साफ किया कि, वो अकेले नहीं हैं। उनके पास बहुत बड़ा परिवार है।

ये मामला निबटा ही था कि, उन्होंने मीडियाकर्मियों को बुरी तरह से डांटा। दरअसल, वो मंगलवार को अस्पताल में किसे से मिलने पहुंचे थे?  वहां पर पैपराजी ने उन्हें देख लिया और उनकी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि का नाम लेकर चिल्लाने लगे। इस दौरान सलमान खान को गुस्सा आ गया और उन्होंने  पैपराजी को कहा पागल हो गए हो क्या? इसके साथ ही बहुत ही बुरी तरह से से डांटा भी। पैपराजी ने अपनी गलती मानते हुए जब सलमान खान से माफी मांगी तो उन्होंने माफ कर दिया। वो ‘राजा शिवाजी’ फिल्म की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने पैपराजी को माफ कर दिया।

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ के रिलीज  होने पर क्यों हो रही देरी?

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ फिल्म का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार है। लेकिन  रक्षा मंत्रालय  और सेंसर बोर्ड की तरफ से अभी इसे हरी झंडी नहीं मिली है। जिसके कारण फिल्म की स्क्रिप्ट में बड़े बदलाव और कई हिस्सों को रीशूट किया गया है। वहीं विलेन का किरदार निभा रहे अभिनेता का अचानक निधन हो गया था। जिसके कारण फिल्म को रिलीज होने में देरी हो रही है। ये भारत और चीन के बीच साल 2020 में हुई गलवान लड़ाई पर आधारित है। पहले इसका नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। लेकिन बाद में इसका नाम ‘मातृभूमि’ किया गया। फिलहाल अभी तक फिल्म के रिलीज की नई डेट सामने नहीं आ सकी है।

Exit mobile version