---Advertisement---

58वें जन्मदिन पर खास अंदाज में फैंस से रूबरू हुए Salman Khan, इस शख्स के साथ मनाते दिखे जश्न

Salman Khan: सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जो उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का है। इस दौरान वह अर्पिता और आयुष की बेटी आयत के साथ बर्थडे मनाते हुए नजर आए। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सलमान पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर भाईजान लगातार ट्रेंड में हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 27, 2023 10:39 पूर्वाह्न

salman khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान 27 दिसंबर यानी आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस के लिए यह किसी त्योहार से कम नहीं है और उन्हें सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक से खूब सारा प्यार मिल रहा है। यह बात सच है कि इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है और ऐसे में वह फिलहाल ट्रेंड में है। जन्मदिन का अवसर हो और सलमान खान स्पॉट ना हो यह हो ही नहीं सकता। ऐसे में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और वह खास अंदाज में पैपराजी से रूबरू हुए। वहीं दूसरी तरफ बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी काफी चर्चा में है जिसमें वह अपनी जिंदगी के एक स्पेशल शख्स के साथ बर्थडे मनाते हुए नजर आए। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास।

वीडियो को देख फैंस हुए फिदा

दरअसल सलमान खान आयुष शर्मा और अर्पिता खान की बेटी आयत के साथ बर्थडे मनाते हुए नजर आ रहे हैं जिसकी झलक फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस वीडियो में सलमान अपनी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप उनकी मां हेलन और अरबाज खान के साथ उनके बेटे अरहान खान को भी देख सकते हैं। जन्मदिन के सेलिब्रेशन में आयुष और अर्पिता अपनी बेटी के साथ दिख रहे हैं। यह वीडियो काफी क्यूट है क्योंकि सलमान अपनी भांजी के साथ की कटिंग करते हुए दिखे।

जन्मदिन पर सलमान हुए स्पॉट

वहीं एक और वीडियो में सलमान खान को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान कहा जा रहा है कि वह दिल्ली से मुंबई लौटे थे। वीडियो में वह पैपराजी को हाथ उठाकर अभिवादन करते हुए दिखे। वहीं लोगों को यह बात भी पसंद आई जब वह हाथ जोड़कर कैमरे पर नजर आते हैं। इस दौरान ब्लैक शर्ट और ग्रे डेनिम को वह ब्लैक प्लेजर के साथ स्टाइल करते हुए दिखे। उनका यह अंदाज वाकई काफी खास है और वह अपने 58वें जन्मदिन पर ट्रेंड में है। वर्कफ्रंट की बात करें तो भाईजान हाल ही में कैटरीना कैफ के साथ फ्रेंचाइजी फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे जिसे काफी प्यार मिला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 8, 2026

Shah Rukh Khan

मार्च 8, 2026

Elvish Yadav

मार्च 8, 2026

Vijay Divorce

मार्च 8, 2026

Sara Arjun

मार्च 8, 2026

Virat Kohli

मार्च 8, 2026