---Advertisement---

सलमान खान की Tiger 3 ने सिर्फ 5 दिनों में दुनिया भर में की इतनी कमाई, बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है

Tiger 3: दिवाली के दिन सुपरस्टार सलमान खान से अपनी बहुप्रतीक्षित टाइगर 3 की रिलीज के साथ ऑडियंस को एक खास तोहफा दिया। ऐसे में जब देश इस शुभ मौके का जश्न मना रहा था, तब इस फिल्म ने भारत में 188.25 करोड़ की कमाई करके रिकॉर्ड बनाया और केवल 5 दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 17, 2023 3:45 अपराह्न

TIGER 3
Follow Us
---Advertisement---

Tiger 3: दिवाली के दिन सुपरस्टार सलमान खान से अपनी बहुप्रतीक्षित टाइगर 3 की रिलीज के साथ ऑडियंस को एक खास तोहफा दिया। ऐसे में जब देश इस शुभ मौके का जश्न मना रहा था, तब इस फिल्म ने भारत में 188.25 करोड़ की कमाई करके रिकॉर्ड बनाया और केवल 5 दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Tiger 3 कर रही कमाई

टाइगर 3 के साथ सलमान खान ने अपने करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस भी दी। यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी दिवाली ओपनर के रूप में भी सामने आई। इस फिल्म ने वीकडेज में जबरदस्त पकड़ बना रखी है। सिर्फ 1 हफ्ते की यात्रा तय करने के बाद फिल्म भारत में 188.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है और केवल 5 दिनों में दुनिया भर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

जानें कितने का किया कलेक्शन

फिल्म की इंडिया में हफ्ते भर की कलेक्शन पर नजर डालें तो रविवार (लक्ष्मी पूजा) को फिल्म ने 44.50 करोड़ का कलेक्शन किया, सोमवार (अमावस्या) को फिल्म ने 59.25 करोड़ कमाए, मंगलवार (नए साल) को फिल्म ने 44.75 करोड़ की कमाई की, बुधवार को ( भाऊ बीज) फिल्म ने 21.25 करोड़ का बिजनेस किया और गुरुवार को फिल्म की झोली में 18.50 करोड़ आए।
साफ है टाइगर 3 ने शानदार पकड़ बनाए रखी है क्योंकि फिल्म ने वर्किंग थर्सडे पर भी भाऊ बीज हॉलिडे के समान ही कलेक्शन किया है।

बहुप्रतीक्षित टाइगर 3 में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 नवंबर, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026