---Advertisement---

Salman Khan को प्रीति जिंटा ने दिया आईपीएल में आने का न्यौता, अनसीन फोटो के साथ इस तरह लुटाया प्यार

Salman Khan: प्रीति जिंटा ने आईपीएल टीम को चीयर्स करने की वजह से भाईजान का किया शुक्रिया, आइए जानते हैं कैसे दोनों की बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है और क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 15, 2026 2:16 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बीते दिन अपनी जीत दर्ज की और ऐसे में प्रीति जिंटा की टीम के लिए सबसे ज्यादा जिसने खुशी जाहिर की वह है उनके दोस्त सलमान खान। जी हां, भाईजान में पंजाब किंग्स को चीयर्स करते हुए उनके जीत का जश्न मनाते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद अब प्रीति जिंटा भी जवाब देने में पीछे नहीं रही और उन्होंने उन्हें आईपीएल में आने का न्यौता दे दिया। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है और क्यों सलमान और प्रीति की बॉन्डिंग चर्चा में आ गई है।

सलमान खान को इस तरह प्रीति जिंटा ने किया शुक्रिया

पंजाब किंग्स की जीत के बाद सलमान खान ने पोस्ट को शेयर करते हुए कहा था बहुत बढ़िया ज़िंटा, बधाई ज़िंटा, टीम अच्छा खेल रही है … प्रीति जिंटा।” इसके जवाब में एक्ट्रेस ने बिग बॉस 18 से उनकी तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर लिखा, “थैंक यू सलमान सारा क्रेडिट कप्तान कोच और टीम को और कुछ आपको भी लव यू लॉट अब प्लीज एक गेम के लिए आइए।” गौरतलब है कि सलमान खान ने आईपीएल के दौरान पंजाब की कप्तान का खुलासा बिग बॉस 18 स्टेज से किया गया था और यह काफी चर्चा में रहा था

Salman Khan और प्रीति जिंटा की खूबसूरत बॉन्डिंग इन फिल्मों में दिखी

बात करें सलमान खान और प्रीति जिंटा की तो दोनों को कई फिल्मों में साथ में देखा गया। चोरी चोरी चुपके चुपके, हर दिल जो प्यार करेगा, जानेमन, दिल ने जिसे अपना कहा जैसे फिल्मों में साथ में काम किया है। उन दोनों की बॉन्डिंग भी इंडस्ट्री में काफी मजबूत बताई जाती है। वहीं इस सबके बीच एक बार फिर प्रीति जिंटा को लेकर सलमान खान ने जिस तरह से चीयर्स किया यह उनके रिश्ते की खूबसूरती को बयां करने के लिए काफी है

जहां तक बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट की तो वह बहुत जल्द मातृभूमि में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह दिखाई देंगी।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4

जुलाई 14, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 14, 2026

Govinda

जुलाई 14, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026