---Advertisement---

राजपाल यादव को सौरभ द्विवेदी ने किया रोस्ट तो सामने आए Salman Khan, लगाई इज्जत की वाट तो लोग बोले ‘भीगो के मारा’

Salman Khan: स्क्रीन अवार्ड 2026 में राजपाल यादव को रोस्ट करने की वजह से सौरभ द्विवेदी को काफी विवादों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस सब के बीच अब सलमान खान ने सपोर्ट दिखाते हुए कॉमेडी एक्टर के लिए कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 7, 2026 3:42 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: कॉमेडी के मशहूर एक्टर राजपाल यादव के लिए यह साल काफी मुश्किल भरा रहा है। यह सच है कि आने वाले समय में उनकी एक से बढ़कर एक फ़िल्में और प्रोजेक्ट्स रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सबके बीच 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में उन्हें काफी फजीहत का भी सामना करना पड़ा है। हालांकि बीते दिन स्क्रीन अवार्ड 2026 में पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने उन पर तंज किया। डॉलर को लेकर टिप्पणी करते हुए पत्रकार ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद राजपाल यादव के फैंस भड़क उठे हैं। ऐसे में सपोर्ट में खड़े हुए लेकिन सलमान खान ने भी लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर उन्हें अपना साथ दिया। हालांकि राजपाल यादव ने भी सफाई दी है।

Salman Khan ने सौरभ द्विवेदी विवाद के बीच किया रिएक्ट

बहुत जल्द मातृभूमि फिल्म में नजर आने वाले सलमान खान ने एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा, “राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सब ने आपको रिपीट किया है बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो। काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलते रहेगा। हकीकत यह है और यह याद रखना यह कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है। देना ही है तो दिमाग में रखो दिल से काम करो।”

आखिर राजपाल यादव पर सौरभ द्विवेदी ने क्या किया था कटाक्ष

वहीं इसके साथ ही सलमान खान ने आगे कहा, “डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है।” बता दें कि स्क्रीन अवार्ड 2026 में होस्ट सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव को रोस्ट किया था और कहा था कि डॉलर रुपया कितना भी ऊपर नीचे हो आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं। इसके बाद कॉमेडी एक्टर कुछ देर शांत रहते हैं और फिर हंसते हुए कहते हैं, “मसाला तो सुन लो एक बार कितने भी लौटाने पड़े मैं तो मसाला ही सुनना चाहता हूं।”

सलमान खान के सपोर्ट पर क्या बोल रहे फैंस

अब सलमान खान ने भी अपना सपोर्ट दिखाया है तो एक यूज़र ने कहा भिगो के मारा तो एक ने लिखा भाई ने तो सीधा एक था टाइगर वाला सीन कर दिया पत्रकार महोदय ने सोचा था कि गुल्ली डालेंगे पर सलमान भाई ने प्रीत से निकलकर छक्का मार दिया। कोई इस वीडियो को देखने के बाद राजपाल यादव के फैंस सौरभ द्विवेदी को काफी रोल करने लगे।

राजपाल यादव ने किया सौरभ द्विवेदी विवाद पर इस तरह रिएक्ट

वहीं राजपाल यादव ने वीडियो में विवाद पर चुप्पी तोड़ी और सौरभ द्विवेदी को अपना भाई जैसा बताया। उन्होंने कहा, “इस पर पूरी दुनिया के लिए एक जनरल सा स्किट बनाने का प्रयास किया। कभी-कभी फिल्मों में भी हम सीन डिजाइन करते हैं, लेकिन उसका मतलब दर्शकों तक सही तारीख से नहीं मिलता। ये सिनेमा है! कलाकार, पत्रकार और लेखक एक-दूसरे से निकटता से जुड़े हुए हैं। और सौरभ ने तो हमारे सम्मान में पूरे दर्शकों के सामने ऑडिटोरियम में खड़े होके तालियां बजाई। कृपया, कृपया सौरभ की निंदा करके या उल्टी-सीधी बातें करके उसका दिल मत दुखाए। सौरभ का दिल दुखाना मतलब मेरा दिल दुखाना है। मैं सौरभ से प्यार करता हूं, मैं जाकिर से प्यार करता हूं। मैं आप लोगों की वजह से यहां हूं।”

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aasha Singh Jaiswal

अगस्त 24, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Batwara 1947 Box Office Collection Day 9

अगस्त 23, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 23, 2026