---Advertisement---

Rajpal Yadav के टैलेंट को क्या चेक बाउंस विवाद के बाद मिलेगी पहचान, जानिए क्यों रेडिट यूजर ने फोड़ा सलमान खान पर ठीकरा

Rajpal Yadav: क्या कॉमेडी से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर के लिए फिल्मों में साइड रोड में दिखना भारी पड़ा और उन्हें और उनके टैलेंट को उस कदर पहचान नहीं मिली जिसके वह हकदार थे। आइए जानते हैं चेक बाउंस मामले के बीच रेडिट यूज़र ने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 16, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Rajpal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Rajpal Yadav: कॉमेडी फिल्मों की जान कहे जाने वाले एक्टर की जब बात आती है तो इस लिस्ट में कुछ धुरंधर का नाम शुमार है और यहां अगर राजपाल यादव का जिक्र ना करें तो यह नाइंसाफी होगी। आज 16 मार्च को एक्टर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह जन्मदिन इस मामले में भी खास है क्योंकि हाल ही में तिहाड़ जेल से उनकी चेक बाउंस मामले में रिहाई हुई थी।हालांकि उनके फैंस का हमेशा से ही कहना है कि एक्टर में जो टैलेंट था बॉलीवुड में उसे उस कदर पहचान नहीं दी गई। हालांकि इस सब में क्यों सलमान खान का नाम घसीटा गया आइए जानते हैं।

राजपाल यादव के साइड रोल की वजह से चमकी क्या सलमान खान की यह फिल्म

Rajpal Yadav – Talent wasted?
byu/altcocollector inbollywood

दरअसल राजपाल यादव के किसी प्रशंसक ने रेडिट पर उनके टैलेंट का जिक्र करते हुए कुछ ऐसा कहते हैं जो निश्चित तौर पर आपको हैरान कर सकता है। जहां यूज़र ने लिखा कि राजपाल यादव ने अपना टैलेंट बर्बाद कर लिया। इसके साथ ही यूजर ने बताया कि जंगल में उन्होंने विलन का किरदार निभाया मैं मेरी पत्नी और वो में उन्होंने इनसिक्योर पति का किरदार निभाया। मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं में एक सपोर्टिव और बेफिक्र बॉयफ्रेंड का रोल अदा किया तो मैंने प्यार क्यों किया में सलमान भाई के साथ किए गए सभी सीन में वह उनसे कहीं आगे निकल गए। उनकी सबसे अंडररेटेड कॉमेडी में से एक थी। डरना मना है भी उनके करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस है।

क्या साइड रोल कर राजपाल यादव ने करियर पर लगाया ग्रहण

इसके साथ ही राजपाल यादव को लेकर रेडिट यूजर ने यह भी कहा कि “डायरेक्टर्स ने उन्हें एक तरह से टाइप कास्ट कर दिया या उनसे बार-बार एक ही रोल करवाया। मुझे लगता है कि वह एक बहुत अच्छे एक्टर साबित हो सकते थे। उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।” वहीं इसे लेकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं जहां कुछ लोगों का कहना है कि यह सच है लेकिन कुछ लोग उन्हें लीजेंड कहकर उनके हर किरदार को आईकॉनिक बता रहे हैं।

क्या कॉमेडी एक्टर के करियर को मिलेगा बूस्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव बहुत जल्द अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला में दिखाई देने वाले हैं जो प्रियदर्शन के निर्देशन में बनने वाली है। इसके अलावा उनके पास वेलकम टू द जंगल भी है। वहीं तिहाड़ जेल में बंद होने के दौरान सोनू सूद से लेकर कई आर्टिस्ट ने उनका साथ दिया था और अपने साथ प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। इसके अलावा एक्टर की पाइपलाइन में एक के बाद एक ब्रांड एंड्रोसमेंट भी है।

क्या है Rajpal Yadav का चेक बाउंस विवाद

बात करें राजपाल यादव के चेक बाउंस विवाद की तो 2010 में उन्होंने फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए 5 करोड रुपए लोन लिए थे जो ब्याज के साथ बढ़कर 9 करोड़ से ज्यादा हो गया है। कहा जाता है कि बार-बार चेक बाउंस होने और भुगतान न करने की वजह से कंपनी ने उन पर मुकदमा दर्ज किया। इसी वजह से उन्हें फरवरी 2026 में जेल जाना पड़ा। 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई लेकिन 18 मार्च तक उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lock Upp Season 2

जून 24, 2026

Welcome to The Jungle Advance Booking

जून 24, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 12

जून 24, 2026

Alia Bhatt

जून 24, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 5

जून 24, 2026