---Advertisement---

Rajpal Yadav ने बदमाशों के बीच से तान्या मित्तल को बचाया, मिनटों में वायरल हुआ ‘छोटा डॉन’ अवतार

Rajpal Yadav: तान्या मित्तल के साथ कोलैबोरेशन वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए और इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। क्या आपने देखा जो वाकई काफी जबरदस्त है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 13, 2026 3:55 अपराह्न

Rajpal Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में जब राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद थे तब उन्हें कई ब्रांड की तरफ से एडवर्टाइजमेंट के भी ऑफर आए थे। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में यस मैडम का नाम भी शुमार था जिन्होंने उनके साथ कोलैब करने की घोषणा की थी। वहीं इस सबके बीच अब राजपाल यादव का यह नया एड आ चुका है जिसमें ब्रांड कोलैबोरेशन के लिए उनके साथ बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल नजर आई। हालांकि इस दौरान छोटा डॉन बने हुए राजपाल यादव ने पुरी की पूरी लाइमलाइट बटोरी लेकिन यह ब्रांड कोलैबोरेशन वाकई काफी मजेदार है।

तान्या मित्तल के लिए छोटा डॉन बन गए Rajpal Yadav

यस मैडम के इस ब्रांड वीडियो की बात करें तो यहां देखा जा सकता है कि तान्या मित्तल गुंडो के बीच फंसी हुई नजर आती है। इस दौरान वह मदद के लिए चिल्ला रही होती है तभी छोटा डॉन बनकर राजपाल यादव की एंट्री होती है वह गुंडो से कुछ इस तरह से लड़ती हैं कि इसे देखकर तान्या भी चौंक जाती है। छोटा डॉन बने हुए राजपाल ने कुछ इस कदर गुंडो की पिटाई कि कि बिग बॉस 19 फेम को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो पता है। फिर वह छोटा डॉन की बहादुरी की गाथा यस मैडम के होम सर्विस पर आई एक्सपर्ट को सुनाती है।

तान्या मित्तल और राजपाल यादव को साथ देख उछले फैंस

जिस तरह से यस मैडम ने खुद को प्रमोट किया है वह काबिले तारीफ है। यही वजह है कि कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होने लगी है और लोग जमकर प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दे रहे हैं। तान्या मित्तल और राजपाल यादव के इस ब्रांड कोलैबोरेशन को लोगों से काफी प्यार मिल रहा है और यूजर्स अपनी एक्साइटमेंट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस ब्रांड कोलैबोरेशन वीडियो को लोग भर भर तारीफ कर रहे हैं। छोटा डॉन बने राजपाल यादव के लिए दीवानगी जाहिर करते नजर आए हैं।

हाल ही में चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद रहे थे। उसके बाद इंडस्ट्री की तरफ से उन्हें कई काम के ऑफर मिले हैं। इतना ही नहीं 18 मार्च को इस मामले में सुनवाई होने वाली है तो वहीं अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म भूत बांग्ला रिलीज होने वाली है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026