---Advertisement---

Tiger 3 स्पेशल इवेंट में Salman Khan ने ली विक्की कौशल की चुटकी, कहा- ‘लंबा चौड़ा है बहुत मारेगा तेरे को’

Salman Khan: 'टाइगर 3' के स्पेशल इवेंट में सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ नजर आए और इस दौरान उन्होंने विक्की कौशल की जमकर चुटकी ली। सोशल मीडिया पर एक क्लिप काफी वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान विक्की को लेकर कुछ ऐसा कह गए जिस पर फैंस खूब मजे ले रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 18, 2023 1:23 अपराह्न

tiger 3
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3‘ फिलहाल काफी चर्चा में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। यह बात सच है कि सलमान और कैटरीना की जोड़ी ऑन स्क्रीन ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी काफी पसंद की जा रही थी। हालांकि कैटरीना अब विक्की कौशल की दुल्हनिया बन चुकी है। हालांकि ‘टाइगर 3’ में सलमान और कैटरीना एक बार फिर साथ नजर आए और दोनों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच ‘टाइगर 3’ के स्पेशल इवेंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें सलमान विक्की कौशल के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

खास अंदाज में नजर आए कैटरीना और विक्की

वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान जिस तरह विक्की कौशल को लेकर बात कर रहे हैं। इसे सुनकर फैंस भी मजे ले रहे हैं। इस दौरान कैटरीना कैफ के चेहरे के एक्सप्रेशन देखने लायक है क्योंकि वह शरमाती हुई नजर आ रही है। दरअसल बीते दिन ‘टाइगर 3’ के लिए स्पेशल इवेंट का आयोजन किया गया था जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ का अंदाज में पहुंचे थे।

सलमान खान ने की खिंचाई

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान विक्की कौशल के बारे में पैपराजी से बात कर रहे हैं। दरअसल एक सवाल के जवाब में सलमान यह कहते हैं कि “बहुत लंबा चौड़ा है बहुत मारेगा तेरे को।” सलमान का इस तरह मस्ती भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं खास बात जब सलमान यह बात कहते हैं उसे समय कैटरीना कैफ भी मौजूद होती है और वह मुस्कुरा रही होती हैं

‘टाइगर 3’ की कमाई

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 2021 में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ‘टाइगर 3’ की बात करें तो यह दिवाली के मौके पर रिलीज हुई है और लगातार कमाई कर रही है। 5 दिनों के आंकड़े आ चुके हैं और वर्ल्डवाइड यह कमाई 300 करोड़ के आसपास बताई जा रही है तो भारत में फिल्म ने लगभग 200 करोड़ की कमाई की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026