Salman Khan: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसके डायलॉग को लेकर फैंस के बीच एक गजब खुमार है। हालांकि इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद सलमान खान पर फैंस भड़क उठे हैं। लोगों का कहना है कि इशारों इशारों में सलमान खान ने सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 पर तंज किया है। जी हां, यह वीडियो उस समय वायरल हो रहा है जब सलमान खान ने खुद धर्मेंद्र को अपने पिता तुल्य बताया था। आइए जानते हैं सलमान खान ने क्या कहा जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
Salman Khan ने ट्रोलिंग पर किस तरह किया रिएक्ट
Salman casually shading Sunny Deols unnecessary shouting in Border 2 while defending his galwan trailer expression
byu/Acrobatic_Neck_5866 inBollyBlindsNGossip
बैटल ऑफ गलवान टीजर में अपने एक्सप्रेशन और एक्टिंग को लेकर सलमान खान को काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। जहां उनके रोमांटिक एक्सप्रेशन का मजाक उड़ाया जा रहा है। हालांकि इस सबके बीच अब उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी लेकिन इशारों इशारों में क्या वह बॉर्डर 2 का मजाक उड़ा गए। दरअसल इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के इवेंट के दौरान उन्हें रोमांटिक लुक पर ट्रोलिंग के बारे में पूछा गया। ऐसे मैं सलमान खान ने कहा, “अब किसी को यह समझ में आता है कि यह रोमांटिक लुक है लेकिन कर्नल हूं भैया तो यह कर्नल का लुक है जो की समझता है कि अपने टीम वालों को अपने जवानों को कैसे हौसला दे।”
क्या बॉर्डर 2 में सनी देओल के एक्सप्रेशन पर सलमान खान ने किया कटाक्ष
इतने पर ही सलमान खान नहीं रुके। वह कहते हैं वैसे ही लुक मैं इनको भी दे सकता हूं। जहां सलमान खान गुर्राते नजर आते हैं और कहते हैं उस लुक का कोई मतलब है नहीं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर कमेंट करने लगे जहां एक यूजर ने कहा अपने गलवान ट्रेलर के एक्सप्रेशन को डिफेंड करने के लिए सलमान खान ने बॉर्डर 2 पर तंज किया है। एक यूजर ने कहा सलमान खान ने बेवजह सनी पाजी से पंगा ले लिया।
यह सिर्फ यूजर्स के द्वारा बनाई गई बातें हैं लेकिन जहां तक बॉलीवुड की बात करें तो सलमान खान धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल से काफी करीबी बताए जाते हैं।
बहुत जल्द सलमान बैटल ऑफ़ गलवान में नजर आने वाले हैं।





