---Advertisement---

Dhurandhar 2 Advance Booking: बाहुबली 2 को पटखनी देकर रणवीर सिंह बने ‘बादशाह’, राम गोपाल वर्मा बोले ‘मुगल ए आजम से लेकर शोले तक लगेगा TV सीरियल’

Dhurandhar 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग के मामले में बाहुबली 2 को मात देकर रणवीर सिंह चर्चा में आ गए हैं तो वहीं राम गोपाल वर्मा ने इसका रिव्यु देते हुए कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं क्यों किया मुगल ए आजम और शोले का जिक्र।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 18, 2026 2:41 अपराह्न

Dhurandhar 2 Advance Booking
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2 Advance Booking: जहां एक तरफ रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज हो रही है तो एडवांस बुकिंग के मामले में यह असली बाहुबली बन गई है। शाहरुख खान की फिल्म ही नहीं स्त्री 2 के साथ-साथ बाकी बड़ी फिल्मों को मार देकर एडवांस बुकिंग के मामले में धुरंधर द रिवेंज का नाम शुमार हो गया है। आइए जानते हैं इस सब के बीच राम गोपाल वर्मा ने आखिर क्यों कहा कि धुरंधर 2 हर एक फिल्म की खटिया खड़ी करने के लिए काफी है। इसके आगे शोले से लेकर मुगल ए आजम तक खत्म हो सकती है। आइए जानते हैं धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग के बीच राम गोपाल वर्मा ने क्या लिखा है।

Dhurandhar 2 Advance Booking के बीच देखें राम गोपाल वर्मा का रिव्यू

धुरंधर 2 देखने के बाद राम गोपाल वर्मा ने इसे लेकर कहा, “कल रात देखने के बाद हर तरह से इसके असर के मामले में, इसके उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन हों, दर्शकों का उत्साह हो, सोशल असर हो, सिनेमाई ग्रामर ब्रेकिंग हो, और सबसे बढ़कर साइकोलॉजिकल ऑडियो विज़ुअल असर हो, यह शोले से 100 लेवल की शानदार फ़िल्म होगी और मुगल ए आजम से लेकर अब तक बनी सभी बेहतरीन फ़िल्मों को सीरियल जैसा बना देगी। यह एक नए सिनेमैटिक ऑर्डर का जन्म है और सिनेमा की पिछली दुनिया में जो कुछ भी पहले मौजूद था, उसका बेरहमी से खत्म होना है।”

आदित्य धर की तारीफ में क्या बोले राम गोपाल वर्मा

इतना ही नहीं धमाकेदार धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग के बीच राम गोपाल वर्मा ने यह भी कहा “डायरेक्टर शब्द की स्पेलिंग भी आदित्य धर के नाम से शुरू होगी और स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन के लिए भी यह समझदारी होगी कि वे जो कुछ भी कर रहे हैं, उसे छोड़कर धुरंधर 2 का पहला दिन पहला शो देखें।”

धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग में देखें रणवीर सिंह की बादशाहत  

जहां तक बात करें धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग की तो इंस्टेंट बॉलीवुड की तरफ से बताया गया कि बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को एडवांस सेल्स के मामले में तोड़ते हुए धुरंधर 2 ने इतिहास दर्ज किया है। जहां तुरंत धुरंधर द रिवेंज 6 लाख 90000 से ज्यादा नेशनल चैन में कलेक्शन कर चुकी है। वहीं इसके बाद बाहुबली 2 का नाम शुमार है जिसने 6 लाख 50 हजार किया था। स्त्री 2 का कलेक्शन 5 लाख 65000 बताया जा रहा है। चौथे नंबर पर जवान और पांचवें में नंबर पर पठान है। निश्चित तौर पर रणवीर सिंह का खुमार देखा जा रहा है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली धुरंधर 2 की बात करें तो यह 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है जिसमें रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल आर माधवन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026