---Advertisement---

‘धुरंधर द रिवेंज’ को लेकर Ranveer Singh ने किया बड़ा दावा, इंडियन सिनेमा पर ‘हमजा’ के बयान को सुन दुनिया रह जाएगी स्तब्ध

Ranveer Singh: धुरंधर द रिवेंज को लेकर बात करते हुए आदित्य धर के हमजा ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनने के बाद फैंस उत्साहित हैं। भारतीय सिनेमा को लेकर निश्चित तौर पर लोगों का नजरिया बदल जाएगा। आइए जानते हैं आखिर फिल्म की सक्सेस पर क्या बोले रणवीर सिंह जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 18, 2026 10:48 पूर्वाह्न

Ranveer Singh
Follow Us
---Advertisement---

Ranveer Singh: धुरंधर द रिवेंज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए 19 मार्च का दिन किसी जश्न से कम नहीं है जब एक बार फिर से आदित्य धर अपनी स्पाई थ्रिलर से तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में म्यूजिक लॉन्च के इवेंट पर रणवीर सिंह ने दुनिया के सामने इतराते हुए कुछ ऐसा कहा है जो हर किसी को स्तब्ध कर सकता है। इंडियन सिनेमा पर उनकी इसे टिप्पणी निश्चित तौर पर भारत के सिनेमाई इतिहास को लेकर बुलंद आवाज को दिखाने के लिए काफी है। आइए जानते हैं आखिर रणवीर सिंह ने धुरंधर 2 के लिए क्या बड़ा दावा किया है।

धुरंधर द रिवेंज को लेकर इंडियन सिनेमा के भविष्य पर Ranveer Singh क्या बोले

स्पॉटिफाई के म्यूजिक इवेंट में रणवीर सिंह अपनी बात करते हुए दिखे। इस तरह से पहली बार धुरंधर की सक्सेस को लेकर बात करते दुनिया भर से मिले प्यार पर उन्होंने शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही भारतीय सिनेमा के भविष्य को लेकर अपनी टिप्पणी से लोगों के बीच चर्चा में आ गए हैं। इस दौरान रणवीर सिंह ने कहा, “और इतना बता दूं, अब इंडियन सिनेमा का मुस्तकबिल अब धुरंधर: द रिवेंज तय करेगा।”

रणवीर सिंह धुरंधर को मिले प्यार पर क्या बोले

इसके साथ ही रणवीर सिंह ने कहा कि “दोस्तों आपने धुरंधर को, हमारी फिल्म को एक ऐतिहासिक मौका तक पहुंचाया है और यह सिर्फ आपके प्यार और सम्मान की वजह से है। आज पूरे विश्व की सिनेमा जाने वाली ऑडियंस को, आप सबको, हमारी टीम से ध्यानवाद। अब धुरंधर: द रिवेंज रिलीज होगी जिसका ना सिर्फ देश में पूरे विश्व में बे बेसब्री से इंतजार है। हमारी पूरी टीम को इस बात से इतनी खुशी है। हम फिल्म के पहले पार्ट को मिले रिस्पॉन्स के लिए बहुत आभारी हैं। हम दूसरे पार्ट के लिए जिस तरह का उत्साह और उम्मीद देख रहे हैं उससे हम बहुत आभारी हैं। यह पहले कभी नहीं हुआ। हम अभी भी इसे प्रोसेस कर रहे हैं। यह बहुत खास है।”

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 2, 2026

Viral Video

मई 2, 2026

Viral Video

मई 2, 2026

Diljit Dosanjh

मई 2, 2026

Hrithik Roshan

मई 2, 2026

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 15

मई 2, 2026