---Advertisement---

Samantha Ruth Prabhu: वेकेशन पर ‘राइज़ एंड शाइन’ मोड में दिखीं एक्ट्रेस, फैंस ने कहा “आपके पास स्वैग है!”

Samantha Ruth Prabhu: साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु खूबसूरत दिखने के साथ-साथ अपनी फ़िटनेस का भी पूरा ख़याल रखती हैं। हाल ही में सामंथा की फ़िल्म ‘कुशी’ रिलीज़ हुई थी जिसे दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया था। फ़िल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार विजय देवराकोंडा भी नज़र आए थे। वहीं ...

Read more

Avatar of Sparsh

By: Sparsh

Published: सितम्बर 30, 2023 10:11 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Samantha Ruth Prabhu: साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु खूबसूरत दिखने के साथ-साथ अपनी फ़िटनेस का भी पूरा ख़याल रखती हैं। हाल ही में सामंथा की फ़िल्म ‘कुशी’ रिलीज़ हुई थी जिसे दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया था। फ़िल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार विजय देवराकोंडा भी नज़र आए थे। वहीं अपनी फ़िल्म की सफलता के बाद हाल ही में अभिनेत्री ऑस्ट्रिया में छुट्टियां मना रही हैं जहां से उन्होंने अपनी कुछ ख़ूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

Samantha Ruth Prabhu ने शेयर की ऑस्ट्रिया वेकेशन की तस्वीरें

शनिवार को इंस्टाग्राम पर Samantha Ruth Prabhu ने अपनी ऑस्ट्रिया वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सामंथा साइकलिंग करती दिख रही हैं। इसके साथ ही कुछ तस्वीरों में अभिनेत्री ऑस्ट्रिया के ख़ूबसूरत नज़ारों के मज़े लेती भी नज़र आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा “उठो और शाइन करो चालाक लोगों!” 

पहली तस्वीर में सामंथा एक पिंक स्पोर्ट्स लेगिंग और ग्रे शॉर्ट हुडी पहने साइकिल पर सवार नज़र आ रही हैं। इसके बाद एक तस्वीर ऐसी भी है जिसमें Samantha Ruth Prabhu शाम के समय समुद्र के किनारे बैठकर प्रकृति का आनंद लेती दिख रही हैं। आपको बता दें कि सामंथा अपने फ़िटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ अपने फ़िटनेस की कई वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। 

सामंथा की तारीफ में फैंस ने बांधे पुल

Samantha Ruth Prabhu की इन तस्वीरों पर अब उनके फैंस उनकी काफ़ी खूब तारीफ़ कर रहे हैं। अभिनेत्री की तस्वीरों पर एक यूज़र ने कमेंट किया “ज़मीन से जुड़ी विनम्र और खूबसूरत अभिनेत्री सामंथा प्रभु!” दूसरे यूज़र ने लिखा “आप बहुत प्यार और देखभाल से घिरी हुई हैं। क्या आप हमें महसूस कर सकती हैं, सैमशाइन!” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “पूरी फिल्म इंडस्ट्री में आपसे बेहतर कोई नहीं है। आप सबसे सुंदर हैं!” चौथे यूज़र ने लिखा “तुम्हारे पास स्वैग है!” एक और यूज़र ने कमेंट किया “मेरी पसंदीदा अभिनेत्री!”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sparsh

Sparsh

Hi, I’m Sparsh, and I write about technology, entrepreneurship, entertainment , and emerging digital trends.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026

The Vvaan Review

सितम्बर 25, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 25, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 1

सितम्बर 25, 2026

Leave a Comment