---Advertisement---

Samantha Ruth Prabhu: आखिर क्यों विजय देवरकोंडा के बर्थडे सेलिब्रेशन में बुर्का पहनकर पहुंची एक्ट्रेस, वीडियो हुआ वायरल

Samantha Ruth Prabhu: पिछले कुछ समय से सामंथा रूथ प्रभु काफी चर्चा में हैं। उनकी साउथ फिल्म ‘शाकुंतलम’ बॉक्स ऑफिस पर भले ही कमाल ना दिखा सकी हो लेकिन वह अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ और ‘कुशी’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सामंथा एक बार फिर लाइमलाइट में आ ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 11, 2023 3:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Samantha Ruth Prabhu: पिछले कुछ समय से सामंथा रूथ प्रभु काफी चर्चा में हैं। उनकी साउथ फिल्म ‘शाकुंतलम’ बॉक्स ऑफिस पर भले ही कमाल ना दिखा सकी हो लेकिन वह अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ और ‘कुशी’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर सामंथा एक बार फिर लाइमलाइट में आ गयी है लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या प्रोजेक्ट नहीं बल्कि उनका एक वीडियो है। इस वीडियो को देख सामंथा के चाहने वाले हक्के-बक्के रह गए हैं और तमाम तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं। अब शायद आप भी यह सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में जो लोगों के बीच सुनामी मचा रही है।

वीडियो में अलग अवतार में नजर आईं सामंथा

दरअसल इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सामंथा रूथ प्रभु विजय देवरकोंडा के बर्थडे को सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं। इस सेलिब्रेशन में सामंथा बुर्का पहने नजर आ रही हैं। उनका यह लुक देखकर लोग हैरान रह गए हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्यों सामंथा ने बुर्का पहन लिया। खैर इस झलक में आप देख सकते हैं कि सामंथा काफी खुश हैं और विजय के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गा रही हैं।

Also Read: Shilpa Shetty oops moments: कैमरे के सामने ड्रेस की वजह से कई दफा शर्मिंदा हो चुकी हैं शिल्पा, यहां देखें Video

आखिर क्या है इस वीडियो की सच्चाई

अगर सूत्रों और सोशल मीडिया फैंस की माने तो यह क्लिप फिल्म ‘कुशी’ के सेट से है जिसमें सामंथा और विजय साथ नजर आने वाले हैं। ‘कुशी’ के सेट पर विजय का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया और वह इस दौरान बुर्का में नजर आई। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह बुर्के के नीचे येलो कलर की सूट में हैं। खैर यह वीडियो काफी अलग है और एक्ट्रेस का लुक भी। फैंस का मानना है कि अगर यह फिल्म ‘कुशी’ के लिए लुक है तो फिल्म मजेदार है क्योंकि इसमें सामंथा अलग अंदाज में नजर आएंगी।

चर्चा में रहती हैं सामंथा

गौरतलब है कि हाल ही में सामंथा की फिल्म ‘शाकुंतलम’ रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने पसंद नहीं किया था लेकिन बाद में एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारी में जुट गई हैं। उनके पाइपलाइन में ‘सिटाडेल’ ही नहीं ‘कुशी’ भी है जिससे वह लोगों को इम्प्रेस करती हुई नजर आने वाली हैं।

Also Read: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026