---Advertisement---

बिहारी-कश्मीरी को लेकर कॉमेडी कर चौतरफा घिरे Samay Raina! क्या बोले मनोज बाजपेयी, बैन की मांग के बीच IGL 2 एपिसोड ने रचा कीर्तिमान

Samay Raina: कश्मीरी और बिहारी को लेकर इंडियाज गोट लेटेंट 2 में रोस्टिंग देखने को मिला और ऐसे में अब सोशल मीडिया पर कॉमेडियन को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि एपिसोड ने धमाका किया है। मनोज बाजपेयी ने भी इस पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2026 11:12 पूर्वाह्न

Samay Raina
Follow Us
---Advertisement---

Samay Raina: इंडियाज गोट लेटेंट विवाद को लेकर पहले भी कॉमेडियन मुसीबत का सामना करना पड़ा था जब रणवीर अलाहाबादिया के जोक की वजह से उन्हें अपने शो को बंद करना पड़ा। हालांकि इंडियाज गोट लेटेंट 2 के साथ एक बार फिर सम यरैना की वापसी हो चुकी है। हर एपिसोड के बाद विवाद गरमाता हुआ नजर आता है। इस सबके बीच एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह और ओरी की मौजूदगी में कश्मीरी और बिहारी पर रोस्टिंग कर समय रैना ने एक बार फिर अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली जिसकी वजह से उन्हें विवादों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब मनोज बाजपेयी ने भी रिएक्ट किया है।

Samay Raina रोस्टिंग पर क्या बोले मनोज बाजपेयी

समय नैना की जोक पर रिएक्ट करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा कि अगर यह हंसने हंसाने के लिए था तब तो ठीक है लेकिन किसी की इज्जत कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अपने साथ हुए वाक्ये को याद करते हुए कहा, “जब मैं दिल्ली में था, मैं 18 साल का था, और मैं बस में सामने के दरवाज़े से चढ़ने की कोशिश कर रहा था क्योंकि यह मेरा पहली बार था। इसलिए, मुझे शहर के नियम नहीं पता थे। तो, ड्राइवर ने मुझे देखा, और चिल्लाया, ‘ऐ बिहारी, पिछले गेट से चढ़ो’। तो, उसे नहीं पता था कि मैं बिहार से हूं लेकिन असल में मैं बिहार से हूं। तो, उसके लिए, हर वह इंसान जो इस तरह की बेवकूफी भरी गलती कर रहा था, वह बिहार से था।”

बिहार पर जोक को लेकर क्या बोले मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, “मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं हुई क्योंकि पहली बात, वह सही था कि मैं बिहार से हूँ। दूसरी बात, मैं गलत नहीं था क्योंकि मैं शहर में नया था और मैं पूरी तरह से अनजान था। लेकिन जब मैंने अलग-अलग राज्यों के लोगों से दोस्ती की, तो हम एक-दूसरे पर हंसते थे। हमें कभी बुरा नहीं लगा या दुख नहीं हुआ। लेकिन हां अगर कोई कहीं से आकर आपके लिए या कम्युनिटी के लिए प्रॉब्लम बन जाए तो प्रॉब्लम होती है। तब प्रॉब्लम होती है। तब तक, हमें एक-दूसरे पर, खुद पर हंसना चाहिए। यह एक बहुत हेल्दी सोसाइटी की निशानी है।”

 

क्या था समय रैना और शैरॉन वर्मा का विवाद

समय रैना और स्टैंड-अप कॉमेडियन शैरॉन वर्मा के बीच एक दूसरे को रोस्ट करने का दौर जारी रहा। जहां समय ने कहा यह बहुत बिहारी है उन्होंने कहा शैरॉन वर्मा वह बिहारी है जो रोजगार के लिए मुंबई आई बिहार बातें। शैरॉन ने समय पर कटाक्ष करते हुए कहा समय बहुत कश्मीरी है कम से कम मैंने अपना राज्य अपनी मर्जी से छोड़ा। दरअसल उनका यह तंज कश्मीरी पलायन पर था।

क्या है इंडियाज गोट लेटेंट 2 एपिसोड का रिकॉर्ड

सोशल मीडिया पर कश्मीरी और बिहार को लेकर रोस्टिंग भारी पड़ा है और इंडियाज गोट लेटेंट सीजन 2 चर्चा में है लेकिन इस सब के बीच इस एपिसोड ने धमाका किया है और हर रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ओरी वाले इस एपिसोड को 15.8 मिलियन व्यूज 7 घंटे 42 मिनट में मिल चुके हैं जो अब तक सबसे ज्यादा व्यूज है। विवादों के बीच इस एपिसोड को लोग ताबड़तोड़ देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह चर्चा में है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026