Sameer Anjaan: आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली धुरंधर ने लोगों को काफी इंप्रेस किया और उसके दोनों पार्ट्स की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। वहीं इस सब के बीच गीतकार समीर अंजान ने आदित्य धर फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है लेकिन आपको पता है कि किसी समय में इस गीतकार का नाम माधुरी दीक्षित के साथ जुड़ा था। आइए जानते हैं क्यों समीर अंजान एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने आदित्य धर और धुरंधर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह हैरानी है कि बैकग्राउंड में गाने डालकर संगीत को बर्बाद किया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।
धुरंधर को लेकर Sameer Anjaan के बिगड़े बोल
Lyricist Sameer Anjaan slammed aditya dhar and dhurandhar for ruining music by putting songs in background of over the top violence sequence,songs should be used as central, meaningful components of narrative. also slammed Chauhan movie for ruining his song by using it as background music in violence sequence.
He so real for “Dhurandhar ne toh pura satyanash hi krdiya”😭
— daksh. (@mythicbxrn) September 14, 2026
धुरंधर को लेकर बात करते हुए समीर अंजान ने कहा कि इसने तो सत्यानाश कर दिया। उन्होंने म्यूजिक उठाकर बैकग्राउंड में डाल दिया। चौहान में पीछे एक्शन चल रहा है और जुम्मा गाना को डाल दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अब हमारे बाप की इंडस्ट्री तो है नहीं कि हम रुकवा देंगे कि यह सब गलत हो रहा है। यह तब तक गलत होगा जब तक सब कुछ खत्म नहीं होगा।
क्या माधुरी दिक्षीत के प्यार में थे समीर अंजान
Was Sameer Anjaan in love with Madhuri Dixit while writing Saajan? He addresses the famous rumour, calls himself her lifelong fan and admits there was love behind the songs.
Watch: https://t.co/ONjW6NrcGF
#DecodeWithNavneet #SameerAnjaan #MadhuriDixit #Saajan #Bollywood #songs https://t.co/A3jJUh7p3o
— Navneet Singh (@navneetdecode) August 8, 2026
वहीं धुरंधर को सत्यानाश कहने वाले समीर अंजान ने पहले माधुरी दीक्षित के साथ नाम जुड़ने को लेकर भी चुप्पी तोड़ी थी। जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था कि “ऐसा कुछ भी नहीं है। माधुरी का फैन आज भी हूं कल भी था और और सदियों तक रहूंगा और हमारे दौर की सबसे खूबसूरत कलाकार और कमाल की परफॉर्मर थी। मुझे उनके साथ काम करने को मिला।” हालांकि प्यार को अफवाह बताया।
वहीं सोशल मीडिया पर समीर अंजान अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में है जहां उन्होंने धुरंधर के गाने को सत्यानाश बताते हुए नजर आए हैं। इसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ रहा है।







