---Advertisement---

‘हमारे बाप की इंडस्ट्री तो है नहीं…’ ‘धुरंधर’ की खिल्ली उड़ाने वाले Sameer Anjaan का जुड़ा था माधुरी दीक्षित संग नाम, क्या वाकई प्यार में थे गीतकार

Sameer Anjaan: धुरंधर को सत्यानाश कहने वाले गीतकार का किसी समय में माधुरी दीक्षित के साथ नाम जुड़ा था। आइए जानते हैं इस सब के बीच आखिर आदित्य धर की फिल्म को लेकर क्या बोल गए जो फिलहाल चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 15, 2026 1:53 अपराह्न

Sameer Anjaan
Follow Us
---Advertisement---

Sameer Anjaan: आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली धुरंधर ने लोगों को काफी इंप्रेस किया और उसके दोनों पार्ट्स की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। वहीं इस सब के बीच गीतकार समीर अंजान ने आदित्य धर फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है लेकिन आपको पता है कि किसी समय में इस गीतकार का नाम माधुरी दीक्षित के साथ जुड़ा था। आइए जानते हैं क्यों समीर अंजान एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने आदित्य धर और धुरंधर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह हैरानी है कि बैकग्राउंड में गाने डालकर संगीत को बर्बाद किया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

धुरंधर को लेकर Sameer Anjaan के बिगड़े बोल

धुरंधर को लेकर बात करते हुए समीर अंजान ने कहा कि इसने तो सत्यानाश कर दिया। उन्होंने म्यूजिक उठाकर बैकग्राउंड में डाल दिया। चौहान में पीछे एक्शन चल रहा है और जुम्मा गाना को डाल दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अब हमारे बाप की इंडस्ट्री तो है नहीं कि हम रुकवा देंगे कि यह सब गलत हो रहा है। यह तब तक गलत होगा जब तक सब कुछ खत्म नहीं होगा।

क्या माधुरी दिक्षीत के प्यार में थे समीर अंजान

वहीं धुरंधर को सत्यानाश कहने वाले समीर अंजान ने पहले माधुरी दीक्षित के साथ नाम जुड़ने को लेकर भी चुप्पी तोड़ी थी। जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था कि “ऐसा कुछ भी नहीं है। माधुरी का फैन आज भी हूं कल भी था और और सदियों तक रहूंगा और हमारे दौर की सबसे खूबसूरत कलाकार और कमाल की परफॉर्मर थी। मुझे उनके साथ काम करने को मिला।” हालांकि प्यार को अफवाह बताया।

 

वहीं सोशल मीडिया पर समीर अंजान अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में है जहां उन्होंने धुरंधर के गाने को सत्यानाश बताते हुए नजर आए हैं। इसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026