Sana Khan: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कहने सना खान सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस इस समय प्रेग्नेंसी फेज को खूब एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें सना खान अपने पति मुफ्ती अनस के साथ बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंची है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सना काफी थकी हुई नजर आ रही है। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें सना खान के पति मुफ्ती उन्हें खींचते नजर आ रहे हैं। वीडियो को देख फैंस भड़क गए हैं और सना का यूं खींचना उन्हें पसंद नहीं आ रहा है।
इफ्तार की पार्टी में प्रेग्नेंट Sana Khan का हुआ बुरा हाल! वीडियो में अनकम्फर्टेबल दिखीं एक्ट्रेस
Sana Khan: सना खान भले ही अब इंडस्ट्री में एक्टिव ना हो लेकिन वह किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। प्रेग्नेंट सना खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंची। एक्ट्रेस इस दौरान काफी थकी हुई नजर आ रही है।
