---Advertisement---

Sanjay Dutt: 33 साल पुरानी ‘खलनायक’ से कितनी अलग होगी नई Khalnayak Returns? बल्लू जेल से फुर्र होकर अब क्या करेगा?

Sanjay Dutt: बॉलीवुड सुरपर स्टार संजय दत्त के चाहने वालों का इंताजर खत्म हो गया है। क्योंकि उनकी मच अवेटेड फिल्म 'खलनायक रिटर्न' का टीजर आ गया है। इस बार बल्लू पिछली बार से ज्यादा खतरनाक लग रहा है। संजय दत्त का अवतार छा गया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 25, 2026 11:00 पूर्वाह्न

Sanjay Dutt
Follow Us
---Advertisement---

Sanjay Dutt:  संजय दत्त बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार हैं, जिन्हें ‘खलनायक’ के बल्लू के नाम से जाना जाता है। खलनायक फिल्म 33 साल पहले 1993 में आयी थी। उस समय की ये सबसे सुपरहिट फिल्म थी। इसका बजट 12 करोड़ के आस-पास था। इसने बॉक्स ऑफिस पर 21.5 करोड़ से ज्यादा कमाए थे। इस फिल्म के निर्देशक सुभाष घई थे। अभी लोगों के दिल और दिमाग से इस मूवी के गाने और स्टोरी निकली भी नहीं है कि, इसका पार्ट 2 ‘खलनायक रिटर्न’ के नाम से आ रहा है। इसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। संजय दत्त इसमें पहले से ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं। उनकी एक्टिंग में वो ही 33 साल पुरानी झलक दिख रही है।

Sanjay Dutt  ने की Khalnayak Returns  से जबरदस्त एंट्री

‘खलनायक रिटर्न’ फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर के रुप में आ गया है। इस बार इसका निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग कर रहे हैं। खलनायक रिटर्न का टीजर काफी खौफनाक है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-JioStudiosand Aspect Entertainment

संजय दत्त इसमें लंबे बाल, दाढ़ी और चेहरे पर खून और कालिख के साथ बहुत ही खूंखार दिख रहे हैं। वो पुराने बल्लू से ज्यादा डेंजर लग रहे हैं।टीजर में बल्लू लाशों के बीच बेड़ियों से खुद को छुड़ा रहा है। इसके साथ ही पुराना डायलॉग बोल रहे हैं, “बोला था ना? 10 अक्टूबर रात को 10 बजे, बल्लू जेल से फुर्र…”।  टीजर के अंत में ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने का एक  रीमिक्स वर्जन बैकग्राउंड में जान डाल रहा है।

नई ‘खलनायक रिटर्न’ 33 साल पुरानी ‘खलनायक’ से कितना अलग होगी?

नई खलनायक रिटर्न की कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी तो नहीं है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, फिल्म की कहानी ओरिजिनल ‘खलनायक’ के अंत के 20 साल बाद आगे से शुरू होती है। बल्लू जेल से सजा
पूरी करके बाहर आता है। फिल्म की कास्ट को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। कुछ लोग जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित को देखना चाहते हैं। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि, पुरानी स्टारकास्ट में से इस बार संजय दत्त के अलावा कोई दूसरा नहीं होगा। इसमें अमित साध, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा दिख सकती है। इस फिल्म को 2027 तक रिलीज किया जा सकता है। पुरानी खलनायक से ये काफी अलग रहने वाली है। क्योंकि बल्लू जेल से बाहर आकर अपने दुश्मनों से बदला लेता दिखेगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mouni Roy

जून 13, 2026

Unnao Video

जून 13, 2026

Viral Video

जून 13, 2026

Peddi Box Office Collection Day 9

जून 13, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 1

जून 13, 2026

Pranit More

जून 13, 2026