Sapna Choudhary: हरियाणा की मशहूर डांसर और सेलिब्रिटी जिनकी सोशल मीडिया पर एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है और उनके परफॉर्मेंस को देख चाहने वाले मर मिटने के लिए तैयार रहते हैं।।हालांकि इस सबके बीच हाल ही में फिल्मी ज्ञान के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ ऐसी बातें की है जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि क्या सपना चौधरी अपने पति से अलग हो रही है। क्या उनके बीच चीजें ठीक नहीं है। आइए जानते हैं प्यार को लेकर क्या कह कर हरियाणवी डांसर की पर्सनल जिंदगी चर्चा में आ गई है।
किस प्यार का है सपना चौधरी के लिए मतलब
आज तक के द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट बताया गया की फिल्मी ज्ञान के साथ बातचीत में सपना चौधरी ने कहा कि “मुझे प्यार जहां महसूस होगा मैं रूकूंगी लेकिन जहां मुझे नेगेटिविटी महसूस होगी मैं वहां से उठकर चली जाऊंगी। यह मेरा रिश्ता है।” उन्होंने कहा कि मैं अपने बच्चे, टीम मेंबर फैमिली के साथ-साथ अपनी मां से बहुत प्यार करती हूं लेकिन हर किसी का प्यार अलग-अलग होता है. वह कहती है कि मैं जिंदगी जी रखी है इसलिए मैं यही कहूंगी कि प्यार बकवास है यह कुछ भी नहीं होता है।
मां के प्यार को लेकर क्या बोली सपना
इसके साथ ही सपना चौधरी ने आगे कहा कि सच्चा प्यार बस आपकी मां आपसे कर सकती है। यह बस कहने सुनने की बात होती है। प्यार के नाम पर हम किसी और की लाइफ को कंट्रोल करते हैं लेकिन मां हमें न सिर्फ आजादी देती है बल्कि सच्चा प्यार देती है। वह बिना कुछ बोले हमारे दिल की बात समझ जाती है लेकिन अगर अपना दुख किसी और के सामने जाहिर भी करते हैं तो इसका कोई फायदा नहीं होता है। अगर कोई आपसे कह रहा है कि मैं आपसे बहुत मोहब्बत करता हूं तो वहां से भाग जाओ।
Sapna Choudhary ने बताया सच्चा प्यार का मतलब
सपना चौधरी इतने पर ही नहीं रुकती और वह कहती है कि मैं शादीशुदा हूं मेरे दो बच्चे हैं लेकिन मुझे प्यार आज तक नहीं मिला है। किसी ने मुझे उसे तरह का एहसास नहीं करवाया जो मैं अपने मां के साथ की हूं इसलिए अगर कोई आपको महसूस नहीं कर सकता, आपकी बातों को बिना कहे नहीं समझ में आता है तो वह प्यार नहीं है।
कब हुई थी सपना चौधरी की शादी
सपना चौधरी के इन बयान को देखने के बाद लोगों का कहना है कि क्या उनकी जिंदगी में पति के साथ अनबन चल रही है। आखिर क्यों उन्होंने इस तरह की बातें की है। जहां तक बात करें सपना की शादीशुदा जिंदगी की तो 2020 में उन्होंने वीर साहू के साथ शादी की थी जिसकी खबर लंबे समय के बाद लोगों को हुई थी। फिलहाल वह दो बच्चों की मां है।
