---Advertisement---

नए गाने ‘बिंडे’ पर Sapna Choudhary ने मचाया कोहराम, लचकती कमर को देख मची सनसनी

Sapna Choudhary: सपना चौधरी अपने डांस से इंटरनेट को दीवाना बना देती है और यह बात सच है कि उनके डांस परफॉर्मेंस को लोग खूब इंजॉय करते हैं। बीते कुछ साल से हर पार्टी और इवेंट की शान बन चुकी है सपना चौधरी और यह बात सच है कि वह सोशल मीडिया के जरिए भी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2023 2:45 अपराह्न

Sapna Choudhary
Follow Us
---Advertisement---

Sapna Choudhary: सपना चौधरी अपने डांस से इंटरनेट को दीवाना बना देती है और यह बात सच है कि उनके डांस परफॉर्मेंस को लोग खूब इंजॉय करते हैं। बीते कुछ साल से हर पार्टी और इवेंट की शान बन चुकी है सपना चौधरी और यह बात सच है कि वह सोशल मीडिया के जरिए भी अपने गाने को जमकर प्रमोट करती है। इस बीच उनका लेटेस्ट गाना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने हाल ही में इस पर रील्स बनाकर सपना लोगों को खास ट्रीट देती हुई नज़र आई। जी हां हम बात कर रहे हैं सपना के नए गाने ‘बिंडे‘ की जो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर रील्स में क्या बवाल मचा रही है सपना चौधरी।

देसी अंदाज से फिदा कर गई सपना

सपना के इस वीडियो की बात करें तो इसमें वह लाइट ब्लू सूट और चोटी में कयामत ढाती हुई नजर आ रही है। मंगलसूत्र और कान में बड़े इयररिंग्स उनकी खूबसूरती को चार चांद लगाने के लिए काफी है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने लिखा, “सारे ड्रामे स्टेज पर एक ही जैसे रहते हैं।” वीडियो में जहां तक सपना की बात करें तो उनके एक्सप्रेशन और ठुमके ने मानो बवाल मचा दिया है। उनकी हर एक अदा दिलकश है और फैंस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

‘बिंडे’ गाने में तहलका मचाती नजर आई सपना

‘बिंडे’ गाने की बात करें तो इसमें सपना चौधरी आमीन बरोडी के साथ काम करती हुई नजर आई थी। इस गाने को देसी गीत यूट्यूब चैनल से 20 जुलाई 2023 को जारी किया गया था जिसे अब तक एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को कोमल चौधरी ने अपनी आवाज दी है तो लिरिक्स और कंपोजर आमीन ही हैं। फिलहाल यह गाना सपना के फैंस के लिस्ट में शामिल है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। सपना की अदाएं वीडियो में लोगों के दिलों को चुराने के लिए काफी है और वह एक बार फिर तहलका मचाने में कामयाब हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026