Sapna Choudhary क्यों हटवाना चाहती हैं टैटू?
सपना चौधरी ने अपने डांसिंग करियर की शुरुआत स्टेज से की थी। धीरे-धीरे वो इतनी मशहूर हो गई कि, बिग बॉस 11 का हिस्सा बन गई। बिग बॉस हाउस से निकलने के बाद उन्हें बॉलीवुड में काम मिला । इसके साथ ही उन्हें बड़े-बड़े इवेंट में शोज मिलने लगे। साल 2020 में सपना चौधरी ने सिंगर वीर साहू से शादी कर ली।
अब दोनों के दो बेटे हैं। अभी हालहि में उन्होंने बताया कि, वो अपनी बॉडी पर बने सभी टैटू को हटवाने वाली हैं। उनके एक हाथ पर बड़े शब्दों में वीर भी लिखा हुआ है। इन्हें रिमूव कराने का कारण सपना ने काम के दौरान बाधा बताया है। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि, दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। दरअसल , सपना चौधरी कई प्लेटफॉर्म पर बोल चुकी हैं कि, उन्हें जिंदगी में सिर्फ अपनी मां से प्यार हुआ है और किसी के साथ वो कनेक्ट नहीं हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने तो यहां तक कहा कि, वो पति को लड़ाई के बाद कभी मनाती तक नहीं हैं।
पति वीर साहू नाम सहित सपना चौधरी की बॉडी पर हैं 5 टैटू
आपको बता दें, सपना चौधरी ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बताया था कि, उनकी पूरी बॉडी पर 5 टैटू बने हुए हैं। कमर पर देसी क्वीन हो या फिर हाथ में मां-बाप के साथ पति का नाम सबकुछ उनके लिए बहुत स्पेशल है।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-shubhankarmishraofficia
अब अचानक से हरियावीं डांसर का सभी टैटू को हवाने का कारण लोगों के गले से नहीं उतर रहा है। जिसके कारण उनकी तलाक की अफवाह उड़ रही है। बॉलीवुड फिल्म मेकर महेश भट्ट सपना चोधरी की बायोपिक बना रहे हैं। इसका नाम ‘मैडम सपना’ है। ये फिल्म सपना चौधरी के स्टेज डांस से लेकर कान्स फिल्म फेस्टिवल lk में पहुंचने तक के सफर पर आधारित है। ये बायोपिक इसी साल आ सकती है। सपना चौधरी अपने काम के कारण अब मुम्बई शिफ्ट हो गई हैं।
