Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिलहाल अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर काफी सुर्खियों में है। यह बात सच है कि सारा की यह फिल्म फैंस को काफी पसंद आई है और विक्की कौशल संग उनकी जोड़ी काफी चर्चा में है। इस बीच सारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह ब्लैक को-आर्ड ड्रेस में नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मीडिया को देखते ही सारा खास अंदाज में रूबरू होती हैं और नमस्ते कर फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। इतना ही नहीं कार में बैठने के बाद भी सारा पैपराजी को खूब पोज दे रही हैं और उनसे मुस्कुराकर रूबरू हो रही हैं।
Sara Ali Khan: मीडिया के सामने इतराती दिखीं एक्ट्रेस, खास अंदाज में हुई रूबरू
