---Advertisement---

पैपराजी की किस हरकत पर गुस्से में आग बबूला हुईं Sara Ali Khan, Video देख सपोर्ट में आए फैंस

Sara Ali Khan: सारा अली खान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह पैप्स पर गुस्से में नजर आ रही है। वह कहती है आप बस करिए जाइए यहां से। दरअसल पैपराजी भी थिएटर में सारा अली खान के पीछे-पीछे घुसती है उसके बाद वह भड़क जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 24, 2023 1:42 अपराह्न

Sara Ali Khan
Follow Us
---Advertisement---

Sara Ali Khan: सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह सिनेमा हॉल में नजर आ रही है। यह वीडियो इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि अक्सर पैपराजी के साथ मस्ती करने वाली सारा मीडिया पर भड़क गई है। उन्होंने हाथ जोड़कर कैमरा बंद करने और फोटो क्लिक न करने की अपील की है। वह काफी गुस्से में नजर आ रही है। यही वजह है की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सारा अली खान अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है और कूल अंदाज़ में हर बार लोगों से रूबरू होती हैm ऐसे में आखिर थिएटर में क्या हुआ।

सारा का यह अंदाज नहीं देखे होंगे आप

दरअसल सारा अली खान जब थिएटर जा रही थी तो उन्होंने अंदर जाने से पहले मीडिया के लिए खूब पोज़ दिए थे। वह फिर सिनेमा देखने अंदर गई लेकिन सारा अली खान के पीछे-पीछे पैपराजी भी थिएटर के अंदर घुस गई तो ऐसे में एक्ट्रेस भड़क गई। वायरल हो रहे इस वीडियो में सारा के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आया और वह मीडिया से जाने का इशारा करते हुए कहती है “सर अभी बंद करो ना प्लीज सच में यह मुझे अच्छा नहीं लगता।” वीडियो में सारा कहती है कि “अब बस कीजिए जाइए अब जाइए प्लीज।”

सारा को मिला सपोर्ट

इस वीडियो को देखने के बाद सारा अली खान के फैंस एक्ट्रेस को सपोर्ट कर रहे हैं। फैंस मीडिया को लिमिट में रहने की सलाह दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि सारा अली खान ठीक है यह गलत है आसपास लोग हैं इसलिए ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए।” सारा का यह वीडियो फैंस के बीच खूब चर्चा में है और उनके फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

एथनिक ड्रेस में छाई सारा

सारा अली खान के इस लुक की बात करें तो वह एक बार फिर एथनिक लुक में कयामत नजर आ रही है। इस दौरान वह व्हाइट तलवार सूट को कैरी करती हुई दिखी है। वही एक्ट्रेस ने सिंपल पोनीटेल हेयर स्टाइल से अपने लुक को कंप्लीट किया है। नो मेकअप लुक में उनका अंदाज देख फैंस कायल हो गए हैं और तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वहीं सारा का यह अवतार लोगों के लिए वाकई चौंकाने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026