---Advertisement---

सरेआम ‘वन नाइट स्टैंड’ को लेकर Sara Ali Khan ने किया बड़ा खुलासा! करीना कपूर रह गई अवाक

Sara Ali Khan: सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान फिलहाल बॉलीवुड में एक चर्चित नाम बन चुकी है। यह बात भी सच है कि सारा अपनी सौतेली मां करीना कपूर के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करती है। वह हर एक खास मौके पर सैफ और करीना के साथ क्वालिटी टाइम ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2023 3:15 अपराह्न

SARA ALI KHAN
Follow Us
---Advertisement---

Sara Ali Khan: सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान फिलहाल बॉलीवुड में एक चर्चित नाम बन चुकी है। यह बात भी सच है कि सारा अपनी सौतेली मां करीना कपूर के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करती है। वह हर एक खास मौके पर सैफ और करीना के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं। इस बीच करीना कपूर और सारा अली खान का एक वाक्या सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जो साल 2020 में करीना के टॉक शो ‘व्हाट विमेन वांट’ से है। दरअसल शो में सारा गेस्ट के तौर पर पहुंची थी। वहीं इस दौरान सारा अली खान करीना कपूर के सवाल पर कई मजेदार खुलासे करती हुई नजर आई। इस दौरान उनका चिट चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कई सवाल से करीना ने फैंस को किया हैरान

दरअसल इस शो में करीना ने सारा अली खान से पर्सनल चैट, टेक्स्ट, डेट्स और वन नाइट स्टैंड को लेकर कई सवाल किया जिसका सारा ने मजेदार जवाब दिया। इतना ही नहीं करीना ने सारा से पूछा कि “क्या कभी आपने किसी को नॉटी मैसेज किए हैं।” इस पर सारा के जवाब का इंतजार किए बिना करीना ने कहा, “मैं यह नहीं जानना चाहती या फिर मैं उम्मीद करती हूं कि आपके पिता यह सुन नहीं रहे होंगे। वहीं सारा यह कहती हैं कि ‘हां’। तब करीना ने पूछा, ” क्या मैं आपके पिता को बता सकती हूं।” ऐसे में सारा कहती है ‘हां वह देख सकते हैं’।

वन नाइट स्टैंड को लेकर सारा ने दिया मजेदार जवाब

इतना ही नहीं सारा अली खान से करीना कपूर ने वन नाइट स्टैंड को लेकर मजेदार सवाल किया जिसका जवाब देते हुए सारा ने फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल करीना ने पूछा मुझे नहीं लगता कि यह सवाल पूछना चाहिए लेकिन क्योंकि हम एक मॉडर्न फैमिली से आते हैं। वन नाइट स्टैंड।” इसके जवाब में सारा ने कहा, “कभी नहीं।” वहीं करीना कपूर इस जवाब पर जोर से सांस लेती है।

इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं सारा

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान अंतिम बार विक्की कौशल के साथ ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं सारा की पाइपलाइंस में कई प्रोजेक्ट्स हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026