---Advertisement---

भोलेनाथ के दर्शन करने निकलीं Sara Ali Khan, हाथ में त्रिशूल लेकर शेयर की खूबसूरत वादियों की झलक

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान शिव भक्ति में एक बार फिर लीन नजर आई। यह बात सच है कि सारा भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त है और वह आए दिन शिव दर्शन के लिए भी जाती हैं। इस बीच एक्ट्रेस अमरनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुई और वहां से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 23, 2023 12:44 अपराह्न

sara ali khan
Follow Us
---Advertisement---

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान शिव भक्ति में एक बार फिर लीन नजर आई। यह बात सच है कि सारा भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त है और वह आए दिन शिव दर्शन के लिए भी जाती हैं। इस बीच एक्ट्रेस अमरनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुई और वहां से उन्होंने बाबा बर्फानी मंदिर में भी दर्शन किए। एक्ट्रेस ने इसकी झलक फैंस को दिखाई है और सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो फिलहाल काफी चर्चा में है। इस वीडियो में सारा का अलग अंदाज देखने को मिला है। आइए यह जानते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास।

अलग अंदाज में नजर आई सारा

दरअसल सारा अली खान ने जम्मू कश्मीर में अमरनाथ धाम की यात्रा की। इस दौरान वीडियो में वह पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आ रही है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि लाइट क्रॉप टॉप और मैचिंग पैंट में कैजुअल अटायर में नजर आ रही है। वहीं उन्होंने इस को-आर्ड लुक को स्कार्फ और लाल चुनरी से कंप्लीट किया है। माथे पर तिलक और हाथ में त्रिशूल लेकर सारा अली खान अपना अलग अंदाज दिखा रही है। वहीं अमरनाथ यात्रा के दौरान वह इसे काफी इंजॉय कर रही है और फैंस से भी रूबरू हो रही हैं।

वीडियो में खूब मस्ती कर रही हैं सारा

सारा इस दौरान अपने फैंस और बच्चों के साथ तस्वीरें क्लिक करवाती हुई नजर आई। जहां इस वीडियो को देख लोग सारा की तारीफ कर रहे हैं और उनकी सादगी को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में सारा की झलक वाकई देखने लायक है। यह बात सच है कि शिव भक्ति की वजह से सारा अली खान को कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इस्लाम होने की वजह से लोग उन्हें फटकार लगाते हुए नजर आते हैं। इससे पहले भी सारा अली खान कई दफा शिव भक्ति दर्शन करने पहुंची है। वह केदारनाथ से लेकर कई जगह भोले बाबा के दर्शन कर चुकी हैं।

कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली है सारा

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान अंतिम बार विक्की कौशल संग फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके‘ में नजर आई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था और इसे खूब इंजॉय किया। वहीं एक्ट्रेस अपनी फिल्म की सक्सेस को देख काफी खुश हैं। वहीं सारा बहुत जल्द कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Kiara Advani

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026