---Advertisement---

लंदन में Sara Tendulkar को क्यों आई मुंबई की याद! वीडियो शेयर कर कहीं दिल की बात

Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई क्योंकि मुंबई को मिस कर रही हैं वह भी क्यों यह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, सचिन तेंदुलकर की लाडली ने खुद फैंस को दिखाई झलक।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 7, 2024 3:57 अपराह्न

Sara Tendulkar
Follow Us
---Advertisement---

Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की लाडली किसी स्टार किड्स से कम नहीं है जो फिलहाल इंडस्ट्री में राज कर रही हैं। फैंस उन्हें देखने के बाद उन पर फिदा हो जाते हैं और उनकी हर अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। इस सब के बीच लंदन में सारा तेंदुलकर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उन्हें अपने घर यानी मुंबई की याद आ गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी झलकियां शेयर कर फैंस को इस बात से रूबरू करवाती हुई नजर आई। फिलहाल सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है और ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्यों मुंबई को मिस कर रही है सारा।

Sara Tendulkar दिखा रही मुंबई के लिए प्यार

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें सारा तेंदुलकर बारिश में राइड को एंजॉय करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान वह किशोर कुमार के गाने का लुत्फ उठाती हुई नजर आ रही है। राइड के दौरान वह किशोर कुमार के गाने ‘किसका रस्ता’ देखे को एंजॉय कर रही है और इस बात की झलक साफ दिखाई दे रही है कि मूसलाधार बारिश हो रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जब लंदन आपको मुंबई की तरह लगता हो।” इस कैप्शन से इतना तो साफ है कि सारा तेंदुलकर मुंबई को मिस कर रही है क्योंकि वहां की बारिश हमेशा चर्चा में रहती है।

मास्टर्स कर चुकी हैं सारा

सारा तेंदुलकर शुभमन गिल के साथ डेटिंग रूमर्स को लेकर को लेकर काफी चर्चा में रहती है। वहीं हाल ही में वह यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से मास्टर्स कंप्लीट कर चुकी हैं। मास्टर डिग्री लेने के बाद की कई झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। फैंस उन्हें एक्टिंग करते हुए देखना चाहते हैं लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई भी खबरें नहीं आ रही है।

सुर्खियों में रहती हैं सारा

सारा सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपनी फैमिली की झलकियां दिखाकर वह फैंस को दीवाना बना देती हैं। बीते कुछ समय से सारा सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इंप्रेस कर रही है और वह लोगों के दिलों को जीतना जान चुकी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026