---Advertisement---

Sarfira Song: राधिका मदान से अलग होकर आशिक बने दिखे अक्षय कुमार, Khudaya का लिरिक्स सुन इमोशनल हुए फैंस

Sarfira Song: अक्षय कुमार और राधिका मदान की फिल्म 'सरफिरा' का दूसरा गाना 'खुदाया' जारी किया गया है जिसे देखने के बाद फैंस काफी इमोशनल और क्रेजी नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 27, 2024 2:08 अपराह्न

Sarfira Song
Follow Us
---Advertisement---

Sarfira Song: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा‘ फिलहाल काफी ट्रेंड में है।जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई है लोग इसे लेकर काफी क्रेज़ी दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब इस फिल्म का दूसरा गाना ‘खुदाया’ जारी किया गया है जिसे देखने के बाद लोगों की बोलती बंद हो गई। कहने में दो राय नहीं है कि इस गाने में राधिका मदान के साथ अक्षय की जोड़ी देखने लायक है और फैंस उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इससे पहले उनका गाना ‘मार उड़ी’ जारी किया गया था जिसे सुनने के बाद फैंस क्रेजी हो गए थे। ऐसे में रोमांटिक गाना ‘खुदाया’ देखने के बाद फैंस का बुरा हाल है।

कुछ इस तरह गाने की शुरुआत

इस गाने की रिलीज की जानकारी देते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, “हर सरफिरा के साथ खड़े प्यार के लिए खुदाया गाना अभी रिलीज हुआ है। सरफिरा 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघर में।” इस गाने की शुरुआत होती है राधिका मदान से जो अक्षय कुमार से यह कहती हुई एक नजर आती है कि एक हारा हुआ आदमी खुद पर तरस खाता है। इसके बाद अक्षय कहते हैं तो फिर एक हार हुए आदमी के साथ क्यों रहती हो चली जाओ। इसके बाद यह दिखाई देता है कि दोनों अलग हो जाते हैं।

गाने में क्या है खास

जहां तक गाने की बात करें तो मनोज मुंतशिर ने इस गाने के लिरिक्स लिखे हुए हैं तो सागर भाटिया, नीति मोहन और सहित अभियंकर ने इसे अपनी आवाज दी है। ‘खुदाया’ गाना वाकई हर उस आशिक के लिए खास है जो प्यार में हैं। कहने में दौड़ा नहीं है कि राधिका और अक्षय कुमार के इस इमोशनल लव स्टोरी को देखने के लिए फैंस इंतजार करने लगे। गाने के वीडियो में यह दिखाई देता है कि राधिका के चले जाने के बाद अक्षय कुमार किस हाल में जी रहे है। वह काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि फैंस इस गाने को सुनने के बाद दिल हार बैठे हैं।

लोग कर रहे हैं खूब पसंद

Times Music यूट्यूब चैनल से जारी इस गाने को अब तक करीब 5 लाख व्यूज मिल चुके हैं और लोग कमेंट में इसकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा अक्षय कुमार का गाना हिट होना तय है तो दूसरे ने कहा यह गाना वाकई काफी इमोशनल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Actor Rahul Arunoday Banerjee

मार्च 30, 2026

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026