---Advertisement---

Sarzameen Teaser: Prithviraj और Kajol को साथ देख लोगों को मिला ‘फना’ वाइब्स! बिना कुछ बोले विलेन बने Ibrahim Ali Khan ने खतरनाक लुक से लूट ली लाइमलाइट

Sarzameen Teaser: सरजमीन टीजर में अपने खतरनाक रूप से चर्चा में आए इब्राहिम अली खान, पृथ्वीराज सुकुमारन और काजोल की फिल्म से सुर्खियां बटोरने में कामयाब हुए हैं। आइए जानते हैं यूजर्स क्यों कह रहे फना वाइब्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 30, 2025 2:41 अपराह्न

Sarzameen Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Sarzameen Teaser: खुशी कपूर के साथ इब्राहिम अली खान की फिल्म नादानियां मार्च 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई लेकिन यह उस कदर कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी। इस सबके बीच उनकी फिल्म सरजमीन को लेकर लोगों के बीच लगातार चर्चा थी। अब ऐसे में अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया गया है। जिओ हॉटस्टार की तरफ से Sarzameen Teaser जारी किया गया जिसमें Ibrahim Ali Khan के लुक ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। विलेन बने इब्राहिम पृथ्वीराज सुकुमारन और Kajol के साथ छा गए हैं।

Sarzameen Teaser में काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ इब्राहिम अली खान ने मचाया बवाल

Ibrahim Ali Khan की सरजमीन के वीडियो को शेयर करते हुए जिओ हॉटस्टार ने लिखा, “सरजमीन की सलामती से बढ़कर कुछ नहीं। सरजमीन 25 जुलाई को जिओ हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इस वीडियो की शुरुआत हसीन वादियों से होती है जहां बम ब्लास्ट की झलक दिखाई देती है। वहीं Kajol रोती हुई नजर आती है। आवाज आती है बहुत बड़ी गलती कर दी है तुमने मैंने पहले भी कहा था सरजमीन से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं है और काजोल के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन की झलक दिखाई देती है। इस वीडियो में ट्विस्ट का काम करते हैं इब्राहिम अली खान जो अंत में एंट्री करते हैं और अपने खतरनाक लुक से चर्चा में आ गए हैं। बिना डायलॉग बोले इब्राहिम अली खान Sarzameen Teaser में लाइमलाइट बेटर गए जहां वह पृथ्वीराज चौहान पर रिवाल्वर ताने हुए नजर आ रहे हैं।

सरजमीन टीजर को देखकर यूजर्स का दिल हुआ बाग बाग

Sarzameen Teaser से इब्राहिम अली खान का यह विलेन वाला लुक सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है। Kayoze Irani के निर्देशन में बनी सरजमीन टीजर को देखकर यूजर्स का कहना है कि इससे फना वाइब्स मिल रहा है तो कुछ लोगों का कहना है कि इसे थिएटर में रिलीज की जानी चाहिए। हालांकि पृथ्वीराज सुकुमारन और काजोल की केमिस्ट्री के साथ-साथ Ibrahim Ali Khan का खतरनाक लुक भी टीजर की खासियत है। नादानियां फिल्म से हटके Kajol और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ इब्राहिम अली खान को अलग अवतार में देखना दिलचस्प होने वाला है जो ओटीटी पर देखने को मिलेगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026