---Advertisement---

Satish Shah हमेशा रहेंगे अमर! क्या पीएम मोदी पद्म श्री अवार्ड देकर लाखों भारतीय फैंस की हसरत करेंगे पूरी, जानिए अपडेट

Satish Shah: पीएम मोदी से सतीश शाह को लेकर खास अपील की गई है।फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज ने की पद्मश्री की मांग, आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर जो सुनकर निश्चित तौर पर फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 29, 2025 12:17 अपराह्न

Satish Shah
Follow Us
---Advertisement---

Satish Shah: 74 साल की उम्र में सतीश शाह हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं लेकिन उनके फैंस की यादों में वह हमेशा जिंदा रहेंगे। वही इस सबके बीच एफडब्ल्यूआईसीई ने एक लेटर लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास गुजारिश की है। दरअसल पद्मा श्री की मांग करते हुए फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सतीश शाह के लंबे योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करने की अपील की है। निश्चित तौर पर यह लाखों फैंस की हसरत है जो पीएम मोदी से यह उम्मीद करते हैं।

प्रतिष्ठित अभिनेताओं में से एक Satish Shah के लिए विशेष मांग

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर सतीश शाह के इंडस्ट्री में लंबे योगदान को लेकर मरणोपरांत पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने लाखों लोगों की चेहरे पर खुशी और हंसी लाने का काम किया। इस दौरान पत्र में लिखा गया कि “हम हाथ जोड़कर और गहरे सम्मान के साथ, हम, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) 36 संबद्ध संघों और भारतीय फिल्म, टेलीविजन और डिजिटल उद्योग के विशाल कार्यबल का प्रतिनिधित्व करने वाले दर्जनों सदस्यों का मूल निकाय आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि कृपया भारत के सबसे प्रिय और प्रतिष्ठित अभिनेताओं में से एक स्वर्गीय श्री सतीश शाह को पद्म श्री पुरस्कार (मरणोपरांत) प्रदान करने पर विचार करें।”

इन शोज से हमेशा जिंदा रहेंगे सतीश शाह

इसके साथ ही आगे कहा गया कि “स्वर्गीय श्री सतीश शाह एक दुर्लभ और प्रतिभाशाली कलाकार थे जिनके काम ने हमारे देश भर में लाखों लोगों के लिए खुशी, हंसी लाईं। ये जो है ज़िंदगी, साराभाई वर्सेस साराभाई, जाने भी दो यारो, मैं हूं ना और कई अन्य ऐतिहासिक फिल्मों और टेलीविजन शो में अपने अविस्मरणीय अभिनय के माध्यम से वह एक घरेलू नाम बन गए और प्रदर्शन कलाओं में उत्कृष्टता के प्रतीक हैं।”

पद्म श्री पुरस्कार सतीश शाह के फैंस के लिए बनेगी प्रेरणा

इस पत्र में यह भी कहा गया है कि सतीश शाह की मौत से उनके चाहने वालों को गहरा झटका लगा है और ऐसे में पद्मश्री पुरस्कार (मरणोपरांत) से सम्मानित करना मनोरंजन के माध्यम से कला, संस्कृति और सेवा के लिए समर्पित उनके जीवन के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी। यह न केवल एक अभिनेता को, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति को भी सम्मानित करेगा जिसने चार दशकों से भी अधिक समय तक भारत को मुस्कुराया और अनगिनत लोगों को अपने जुनून का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

अब ऐसे में सतीश शाह को पद्मश्री देने की मांग कहां तक पूरी हो पाती है यह तो आने वाले समय में पता चलेगा लेकिन 74 साल की उम्र में एक्टर की मौत ने लाखों फैंस के दिल तोड़ दिए हैं। पहले किडनी की बीमारी मौत की वजह बताई जा रही थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से वह इस दुनिया को अलविदा कह गए।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026