---Advertisement---

Screen Awards 2026 : मियां-बीवी ने मारी बाजी, आदित्य धर को ‘धुरंधर 2’ और पत्नी यामी गौतम को इस फिल्म के लिए मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

Screen Awards 2026 : चेतक स्क्रीन अवॉर्ड 2026 में आदित्यधर की 'धुरंधर' और उनकी पत्नी यामी गौतम की 'हक' मूवी का जलवा रहा है। इस दौरान कई बड़ी हस्तियों ने भी अवॉर्ड जीता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 6, 2026 11:10 पूर्वाह्न

Screen Awards 2026
Follow Us
---Advertisement---

Screen Awards 2026 : ‘धुरंधर’ डायरेक्टर आदित्य धर एक बार फिर छा गए हैं। इस बार की वजह द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की तरफ से आयोजित होने वाले चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 हैं। खास बात ये है कि, आदित्य धर को उनकी सुपर-डूपर हिट ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है तो वहीं, उनकी पत्नी यामी गौतम ने भी बाजी मारी है। अवॉर्ड नाइट में दोनों पति और पत्नी के टेलेंट का जलवा देखने को मिला है।

Screen Awards 2026 में छा गए आदित्य धर और यामी गौतम

स्क्रीन अवॉर्ड 2026 में आदिय धर को उनकी ब्लॉकबस्टर जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स के लिए बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट डायलॉग का अवॉर्ड मिला है।

इस मूवी ने 14 अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। वहीं, उनकी पत्नी यामी गौतम को फिल्म ‘हक’  के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। यामी गौतम ने ‘हक’ मूवी में शाह बानो का दमदार किरदार किया था। जिसके कारण उन्हें इस बड़े सम्मान से नवाजा गया है। लेकिन वो अवॉर्ड शो में मौजूद नहीं थीं। इसीलिए उनका पुरस्कार लेने सुपर्ण वर्मा स्टेज पर पहुंची थीं। हालांकि एक्ट्रेस क्यों नहीं आयी इसके लेकर कोई स्पष्ट जानकारी मौजूद नहीं है।

चेतक स्क्रीन अवॉर्ड 2026 के विनर्स

5 अप्रैल को मुम्बई में आयोजित हुए चेतक स्क्रीन अवॉर्ड में सिर्फ धुरंधर का ही जलवा नहीं रहा बल्कि अन्य हिट फिल्में को भी अवॉर्ड मिला है। जहां एक तरफ रणवीर सिंह को धुरंधर के लिए बेस्ट अवॉर्ड मिला है। वहीं, विक्की कौशल को छावा के लिए मिला है। वहीं, सर्वश्रेष्ठ फिल्म होमबाउंड बनी हैं।सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता अक्षय खन्ना रहे हैं।वहीं, बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड श्रेया घोषाल को मिला है। आपको बता दें, चेतक स्क्रीन अवार्ड्स बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने पुरस्कारों में गिना जाता है। 30 साल पहले इसकी शरुआत द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ने की थी। इसमें मनोरंजन जगत की उन बड़ी हस्तियों का अवॉर्ड दिया जाता है जो अपने स्किल के दम पर इंडस्ट्री में अहम योगदान देते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026

Alpha Box Office Collection Day 6

जुलाई 9, 2026

Hina Khan

जुलाई 9, 2026

Rajesh Sharma

जुलाई 9, 2026

Saif Ali Khan

जुलाई 9, 2026

Emmy Awards Nominations 2026

जुलाई 9, 2026