---Advertisement---

Seema Haider की फिल्म का थीम सॉन्ग इस दिन होगा रिलीज, ‘कराची टू नोएडा’ से पाकिस्तानी बाला का लुक वायरल

Seema Haider: गैर कानूनी तरीके से भारत में आने पर सीमा हैदर काफी सुर्खियों में रही है। प्यार के लिए सात समंदर पार से 4 बच्चों की मां की सीमा पर जासूसी के भी आरोप लगा चुके हैं लेकिन सीमा और सचिन की लव स्टोरी लोगों को हैरान और परेशान करने के लिए काफी है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 18, 2023 11:24 पूर्वाह्न

Seema Haider
Follow Us
---Advertisement---

Seema Haider: गैर कानूनी तरीके से भारत में आने पर सीमा हैदर काफी सुर्खियों में रही है। प्यार के लिए सात समंदर पार से 4 बच्चों की मां की सीमा पर जासूसी के भी आरोप लगा चुके हैं लेकिन सीमा और सचिन की लव स्टोरी लोगों को हैरान और परेशान करने के लिए काफी है। इस लव स्टोरी को जानने के लिए लोग बेताब हैं। कैसे एक पाकिस्तान की लड़की ग्रेटर नोएडा के रहने वाले एक लड़के के लिए जो उम्र में भी छोटा है वह पाकिस्तान जैसे देश से भारत आ गई वह भी फिल्मी स्टाइल में। ऐसे में इस लव स्टोरी पर फिल्म बनना तो लाजमी था और पिछले कुछ समय से इस फिल्म को लेकर कई खबरें वायरल हो रही थी। अगर आप भी इस फिल्म के अपडेट का इंतजार कर रहे थे तो आइए जानते हैं यह खास खबर।

इस दिन रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बहुत जल्द फिल्म बनने वाली है और इसका लुक भी जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म पर काफी तेजी से काम चल रहा है और यह जल्दी ऑनएयर होने के लिए तैयार है।वहीं फिल्म का गाना 20 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि सीमा और सचिन की लव स्टोरी पर बनी फिल्म का नाम ‘कराची टू नोएडा‘ है और इसका थीम सॉन्ग भी काफी खास होने वाला है जिसका टाइटल ‘चल पड़े हैं हम’ है।

इंटेंस लुक को देख फिल्म के लिए एक्साइटेड हुए फैंस

मिली जानकारी के मुताबिक फायर फॉक्स प्रोडक्शन ने इस फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया है जिसमें सीमा के तीन अलग-अलग अंदाज से लोग रूबरू हो रहे हैं। इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं। जहां तक इस लुक की बात करें तो एक में सीमा सर पर नकाब बांधे हुए नजर आ रही है तो दूसरी तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है जिसमें वह काफी दुखी हैं। वही एक और तस्वीर में वह माथे पर बिंदु और मांग में सिंदूर लगाकर दिख रही है।

लगातार विवादों में है सीमा

बता दे कि इससे पहले दिल्ली में स्टार कास्ट के लिए ऑडिशन भी रखा गया है और इसमें सचिन मीना से लेकर सीमा हैदर की फिल्म के लिए 50 किरदारों की कास्टिंग के लिए ऑडिशन लिया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक सीमा का किरदार मॉडल फरहीन फलक निभाएंगी। बता दें की सीमा और सचिन की लव स्टोरी बेहद खास है। दोनों पबजी के जरिए एक दूसरे से मिले थे और फिर उन्हें प्यार हो गया। प्यार के लिए सीमा पाकिस्तान से 4 बच्चों को लेकर हिंदुस्तान पहुंच गई। गैर कानूनी तरीके से हिंदुस्तान आने के लिए जांच एजेंसी लगातार पूछताछ कर रही है और सीमा सवालों के घेरे में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026