---Advertisement---

Sejal Pawar Viral Video: ‘मेरा कॉलेज चिंदी है…’ सेजल ने KEM हॉस्पिटल को लाश काटने के लिए बताया था फेमस, देखें कैसे कैमरे पर उड़ाई थी धज्जियां

Sejal Pawar Viral Video: प्रणित मोरे के शो में लाश को लेकर मजाक उड़ाने वाली एमबीबीएस छात्रा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है जिसमें अपने कॉलेज के चटकारे लेती हुई दिखाई देती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2026 5:31 अपराह्न

Sejal Pawar Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Sejal Pawar Viral Video: प्रणित मोरे के शो में न सिर्फ हिमांशु जांगड़ा की कंट्रोवर्सी चर्चा में है बल्कि 2 महीने पहले आई डॉक्टर और एमबीबीएस स्टूडेंट सेजल पवार भी सुर्खियों में आ गई है। कथित तौर पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और एमबीबीएस स्टूडेंट का एक और वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है जहां वह अपने ही कॉलेज का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रही है। वहीं इस सबके बीच कहा जा रहा है कि KEM हॉस्पिटल ने एमबीबीएस स्टूडेंट ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं लेकिन इस सबके बीच आइए देखते हैं कैसे अपने कॉलेज की धज्जियां उड़ाती हुई खुद नजर आई थी सेजल पवार।

एक बार फिर लाश के नाम पर मजाक करती दिखी सेजल पवार

@priyarajputlive X चैनल से शेयर किए गए वीडियो के साथ बताया गया कि दीदी हमेशा से ही डेड बॉडी पर मजाक बनाते आ रही है। उनके लिए लोगों का लाश मजाक का विषय रहा है। दीदी का नया वीडियो देख लीजिए। जहां इस वीडियो में ऑन कैमरा अपने कॉलेज की धज्जियां उड़ते हुए सेजल पवार नजर आ रही है। जब उनसे पूछा जाता है कि आपका कॉलेज किस चीज के लिए फेमस है तब वह कहते हैं कि हम लाश काटने के लिए लोकप्रिय हैं। वहीं वह ऑन कैमरा यह भी कहती है कि वह अपने कॉलेज में किसी को डेट नहीं करेगी तो इसके साथ ही अपने कॉलेज की फैकल्टी को टॉक्सिक बताया।

Sejal Pawar Viral Video में देखें कैसे उड़ाया हॉस्पिटल का मजाक

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब सेजल से पूछा जाता है कि आपका कॉलेज किस एक चीज का ब्रांड होगा तब वह कहती है किसी भी चीज का नहीं क्योंकि मेरा कॉलेज चिंदी है और वे हमेशा डिस्काउंट की बात करते हैं। वहीं सेजल पवार के इस वीडियो को फिलहाल 87000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि महाराष्ट्र पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी चाहिए।

क्यों शुरू हुआ सेजल पवार पर विवाद

गौरतलब है कि सेजल पवार उस समय सुर्खियों में आ गई थी जब प्रणित के शो से उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह खुलासा करती है कि अपने डॉक्टर फ्रेंड के साथ लाश की बॉडी साइज का मजाक बनाती है। कंट्रोवर्सी होने पर उन्होंने माफी मांगी लेकिन इस सबके बीच अब कहा जा रहा है कि KEM हॉस्पिटल ने एमबीबीएस की छात्रा के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026