---Advertisement---

370 Biryani Controversy: ‘सबसे महंगी बिरयानी के लिए…’ प्रणित मोरे पर एफआईआर की लटकी तलवार के बीच मुनव्वर फारुकी ने ली फिरकी, देखें कैसे किया रोस्ट

370 Biryani Controversy: बिरयानी को लेकर हिमांशु जांगड़ा की टिप्पणी और प्रणित मोरेका समर्थन मिलना सोशल मीडिया पर विवादों की वजह की वजह बनी हुई है। जहां एक तरफ केस दर्ज की गई है तो वहीं दूसरी तरफ मुनव्वर फारूकी ने इस पर चटकारे लिए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2026 1:12 अपराह्न

370 Biryani Controversy
Follow Us
---Advertisement---

370 Biryani Controversy: हिमांशु जांगड़ा की डेटिंग स्टोरी सुनने के बाद इस पर कॉमेडी करने के इल्जाम में लगातार प्रणित मोरे को विवादों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल गर्लफ्रेंड को बिरयानी खिलाने के बाद अभद्र टिप्पणी करने की वजह से शो की मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं सेलेब्स प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं है लेकिन इस तक के बीच मुनव्वर फारुकी ने भी प्रणित को रोस्ट किया है। 370 बिरयानी कंट्रोवर्सी को लेकर आखिर क्या कहा गया आइए देखते हैं। वहीं दूसरी तरफ कॉमेडियन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

मुनव्वर फारुकी ने इस तरह प्रणित मोरे की ली चुटकी

दरअसल मुनव्वर फारूकी ने x प्लेटफार्म पर लिखा इसे कॉमेडी शो कहना बंद करें। इसके साथ हो उन्होंने कई डिलीट पोस्ट में तंज किया था जहां उन्होंने कहा था कि भाई यह बिरियानी वाला तो कॉमेडी स्पेशल मे भी डिफेंड करना मुश्किल होगा। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि “कॉमेडियन को अपने वीडियो वकीलों से एडिट करवाने चाहिए। सभी कॉमेडियन ऐसे नहीं होते, केवल कुछ ही ऐसे होते हैं जो चुटकुले नहीं लिखते और दर्शकों पर निर्भर रहते हैं।” एक और पोस्ट में मुनव्वर फारूकी ने कहा , “मैंने गूगल पर सर्च किया कि सबसे महंगी बिरयानी कौन सी है? नतीजा: कृपया प्रणित मोरे से सलाह लें।”

कैसे 370 Biryani Controversy को लेकर प्रणित मोरे फंसे चौतरफा

370 बिरयानी कंट्रोवर्सी को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक्शन लेते हुए प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉक्टर सेजल पवार सहित कई लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली हैm उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय महिला आयोग में भी प्रणित मोरे के वीडियो के खिलाफ एक्शन लेते हुए हरियाणा के डीजीपी को जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कहा जा रहा है कि 22 जून के लिए समन जारी किया गया है और इस दौरान जांच के लिए बुलाया गया है। इसके साथ इंटरनेट पर लगातार प्रणित का शो विवादों में फंसा हुआ है।

जिस अंदाज में प्रणित मोरे पर मुनव्वर फारूकी ने तंज किया है वह फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026

Ramayana

अक्टूबर 28, 2026

BP Singh Death

अक्टूबर 28, 2026