---Advertisement---

किंग में आधी बॉलीवुड इंडस्ट्री की भीड़ जुटाने के बाद Shah Rukh Khan को हुआ इतने करोड़ का फायदा, देखें किसके साथ मिलाया हाथ

Shah Rukh Khan: किंग फिल्म के राइट्स को लेकर यह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। निश्चित तौर पर रिलीज से 8 महीने पहले इसने जिस तरह का धमाका किया वार वाकई लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा देने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 21, 2026 12:49 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। खास बात यह है कि इसके लिए किंग खान कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं तभी तो बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारे को इस फिल्म के लिए कास्ट किया गया है। रिपोर्ट में क्या कहा जा रहा है कि आधी फिल्म इंडस्ट्री को शाहरुख खान ने किंग में काम करने का मौका दिया है। यही इस फिल्म को खास बनाती है लेकिन इसके बीच 2026 की टॉप बिग बजट फिल्म को लेकर कह जा रहा है कि इसके राइट्स खरीद लिए गए हैं। आइए जानते हैं आखिर रिलीज से पहले शाहरुख खान की फिल्म को कितना फायदा हुआ है।

जानिए किसके साथ शाहरुख खान ने किया किंग के लिए डील

पेन मरुधर यानी पेन स्टूडियोज ने शाहरुख खान से किंग के राइट्स खरीदे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की डील 250 करोड रुपए में हुई है। इस फिल्म को पेन स्टूडियो पूरे भारते में डिस्ट्रीब्यूट करने वाली है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म को दुनिया भर में बिग स्क्रीन पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है ताकि मेकर्स को इसका फायदा हो सके। निश्चित तौर पर रिलीज से पहले इतने करोड़ के ओटीटी राइट्स को लेकर शाहरुख खान चर्चा में आ गए हैं। इससे पहले दोनों के बीच डंकी और जवान जैसी फिल्म फाइनल हो चुकी है।

क्यों खास है Shah Rukh Khan की किंग की टीम

सुहाना खान किंग से डेब्यू करने वाली है तो वहीं कहा जा रहा है कि इसमें उनके पिता शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत जैसे कई टिकट स्टार्स नजर आने वाले हैं। हर किसी की अपनी एक खासियत होने वाली है। यह बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन इस फिल्म में विलेन की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

वहीं क्रिसमस 2026 के मौके पर शाहरुख खान की किंग रिलीज हो सकती है जहां उनका फर्स्ट लुक टीजर जारी किया गया था। ग्रे हेयर में उनका लुक काफी पसंद किया गया।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026