---Advertisement---

क्या ‘पठान’ के रिकॉर्ड को तोड़ Shah Rukh Khan फिर लहराएंगे परचम, रिलीज से पहले ‘जवान’ और ‘डंकी’ से हो रही ताबड़तोड़ कमाई

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ और ‘जवान’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म कमाई के मामले में उनकी अपनी ही फिल्म ‘पठान’ के रिकॉर्ड को तोड़ देगी। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो दोनों फिल्मों के नॉन थिएट्रिकल बिक गए हैं और ऐसे में यह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2023 4:45 अपराह्न

shah rukh khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ और ‘जवान’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म कमाई के मामले में उनकी अपनी ही फिल्म ‘पठान’ के रिकॉर्ड को तोड़ देगी। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो दोनों फिल्मों के नॉन थिएट्रिकल बिक गए हैं और ऐसे में यह कहने में दो राय नहीं है कि कमाई के मामले में यह ‘पठान’ को भी मात दे सकती है। ‘पठान’ ने अपनी कमाई से सिनेमा की दुनिया में एक पहचान बनाई है वहीं अब एक बार फिर शाहरुख खान तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। पिछले कुछ समय से ‘जवान’ और ‘डंकी’ को लेकर लोगों के बीच में बज बरकरार है और ऐसे में दोनों फिल्मों की बिजनेस की खबर सामने आ रही है।

शाहरुख की फिल्मों के बिक गए नॉन थिएट्रिकल

लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो शाहरुख खान ‘जवान’ और ‘डंकी’ से अभी बॉक्स ऑफिस पर कमाल ना दिखा पाए हो लेकिन रिलीज से पहले ही वह बिजनेस के मामले में तहलका मचा रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों फिल्में करोड़ों का बिजनेस कर चुकी है। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक दोनों फिल्मों के सैटेलाइट डिजिटल और म्यूजिक राइट्स बिक चुके हैं और यह डील काफी बड़ी और खास रही है।

अब तक कर लिए इतने करोड़ की बिजनेस

वहीं इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रिलीज से पहले ‘डंकी’ के राइट्स को करीब 230 करोड़ में बेचा गया है तो ‘जवान’ के 250 करोड़ में। ऐसे में दोनों फिल्मों ने करीब 400 से 500 करोड़ की कमाई की है। यह भी बताया गया है कि शाहरुख खान की जवान राइट्स जो एटली निर्देशित है वह हर भाषा में बिके हैं। वहीं राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ राइट्स हिंदी में ही बिके हैं।

इस दिन रिलीज होगी दोनों फिल्में

यह दोनों फिल्में शाहरुख खान के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनके खुद के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है। एक तरफ जहां फिल्मों को लेकर बज बरकरार है वहीं फिल्म के लिए यह बिजनेस भी काफी सुर्खियों में है। जवान सिनेमाघरों में 7 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है वहीं डंकी को लेकर कहा जा रहा है कि वह क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026