---Advertisement---

Shah Rukh Khan: फुटबॉल के बादशाह लियोनेल मेसी भारत के 4 शहरों में करेंगे ‘जीओटी इंडिया टूर 2025’ , लेकिन किंग खान से मुलाकात क्यों है खास?

Shah Rukh Khan: कोलकाता में शाहरुख खान अपने बेटे अबराम के साथ महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी के 'जीओटी इंडिया टूर 2025' का हिस्सा बनेंगे। इसको लेकर काफी चर्चा है। मेसी को देखने के लिए फैंस महंगे टिकट खरीद रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 13, 2025 10:47 पूर्वाह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की मुलाकात सुर्खियां बटोर रही है। अर्जेन्टीना के वर्ल्ड कप विनर भारत के चार शहरों में ‘जीओटी इंडिया टूर 2025’ करने जा रहे हैं। 14 साल बाद भारत आ रहे मेसी को बेहद करीब से फैंस देख सकेंगे। इस दौरान फुटबॉलर पीएम मोदी से लेकर भारत की तमाम बड़ी हस्तियों से मिलेंगे। उनके टूर का आगाज 13 दिसंबर से कोलकाता की इवेंट से हो रहा है।उनके इस मेगा टूर का हिस्सा बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान बनने वाले हैं। एक्टर को अपनी मैनेजर पूजा ददलानी और छोटे बेटे अबराम के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। बॉलीवुड सुपर स्टार मेसी से अपनी इस खास मुलाकात में बेटे अबराम को भी हिस्सा बनाएंगे।

फुटबॉलर लियोनेल मेसी से Shah Rukh Khan की मुलाकात क्यों है खास?

मेसी का ‘जीओटी इंडिया टूर 2025’ तीन दिन तक भारत के 4 शहरों में चलेगा। आज वो शाहरुख खान से सॉल्ट लेक स्टेडियम में मीट-एंड-ग्रीट कार्यक्रम के द्वारा में मिलेंगे।

देखें वीडियो

शाहरुख खान पहले ही सोशल मीडिया पर मेसी के साथ अपनी मुकालात और उत्साह को लेकर अपनी खुशी को बयां कर चुके हैं। उन्होंने इस खास मुलाकात से पहले सोशल मीडिया पर लिखा था कि, ‘इस बार कोलकाता में कोई खास कार्यक्रम नहीं है। उम्मीद है कि दिन का सफर पूरी तरह से ‘मेसी’ जैसा होगा। 13 तारीख को सॉल्ट लेक स्टेडियम में मिलते हैं।’ इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ये मीटिंग कितनी खास रहने वाली है।

लियोनेल मेसी G.O.A.T टूर ऑफ़ इंडिया 2025 की फुल डिटेल

G.O.A.T टूर ऑफ़ इंडिया 2025 शनिवार 13 दिसंबर को कोलकाता और हैदराबाद में होगा। इसके बाद 14 दिसंबर को मुम्बई और 15 दिसबंर को दिल्ली में होगा। इस दौरान मेसी कई राजनैतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे। भारत में मेसी के टूर का इतना ज्यादा क्रेज है कि, उनकी इवेंट का हिस्सा बनने के लिए फैंस 5 हजार से लेकर 10 हजार तक के टिकट खरीदने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें, लियोनेल मेसी सिर्फ एक फुटबॉलर नहीं बल्कि ग्लोबल स्टार हैं। उनकी नेट वर्थ 7700 करोड़ के आस-पास है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026