---Advertisement---

Shah Rukh Khan को सामने देख फैन ने कर दी दीवानगी की हदें पार, वायरल वीडियो में दिखा किंग खान का अलग अंदाज

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि शाहरुख खान की एक जबरदस्त फैन फॉलोविंग है और जब भी वे पब्लिकली नजर आते हैं तो लोग क्रेजी हो जाते हैं। इसकी झलक एक बार फिर एयरपोर्ट पर सामने आई है। दरअसल शाहरुख ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 14, 2024 11:38 पूर्वाह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:06 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि शाहरुख खान की एक जबरदस्त फैन फॉलोविंग है और जब भी वे पब्लिकली नजर आते हैं तो लोग क्रेजी हो जाते हैं। इसकी झलक एक बार फिर एयरपोर्ट पर सामने आई है। दरअसल शाहरुख खान की झलक देखकर एक फैन ने कुछ ऐसा कर दिया जो चर्चा में है। दरअसल शाहरुख खान को स्टाइलिश लुक में स्पॉट किया गया और इस दौरान उनकी झलक देख एक फैन में दीवानगी की हर हद पार कर दी। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास जो है चर्चा में।

Shah Rukh Khan को देख ये क्या कर बैठा फैन

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से शेयर इस वीडियो को देखने के बाद आपकी निगाहें भी अटक जाएगी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं Shah Rukh Khan अपने फैंस और पैपराजी के बीच घिरे हुए हैं और इस दौरान वे एक-एक कर अपने फैन से हाथ भी मिलाते हैं। वहीं हाथ मिलाते हुए शाहरुख खान को देख एक फैन उनके हाथों को किस कर लेता है। एक्टर भी इस बात पर अलग तरीके से रिएक्ट करते हुए नजर आते हैं। अपने हाथ पर किस करते हुए देख शाहरुख खान कुछ भी रिएक्ट नहीं करते। सिर्फ स्माइल देकर वहां से चले जाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग शाहरुख खान की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Shah Rukh Khan का स्टाइलिश लुक

एयरपोर्ट पर अपने अलग अंदाज में Shah Rukh Khan नजर आए और उनका यह लुक वाकई काफी अलग है। दरअसल ब्लैक कलर की शर्ट के ऊपर उन्होंने ब्लैक जैकेट को कैरी किया और इसके साथ कार्गो पैंट को स्टाइल करते हुए नजर आए। हेयर स्टाइल की बात करें तो पोनीटेल और हेयर बैंड में अपने इस लुक को खास टच देते हुए दिखे। गॉगल्स से लुक को कंप्लीट करते हुए शाहरुख खान ने अपने स्टाइलिश अंदाज से एक बार फिर फैंस को हैरान कर दिया। उनका यह लुक लोगों को इंप्रेस करने के लिए काफी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान हाल ही में डंकी फिल्म में नजर आए। इसके अलावा 2023 में उन्होंने ‘जवान’ और ‘पठान’ से अपना जलवा बॉक्स ऑफिस पर दिखा चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

सितम्बर 8, 2026

Ranveer Singh

सितम्बर 7, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 24

सितम्बर 7, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026