---Advertisement---

Shah Rukh Khan: क्या इस वजह से अनिल कपूर को करेंगे सुहाना की ‘किंग’ में कास्ट, ‘सूबेदार’ देखने के बाद किया इस तरह रिएक्ट

Shah Rukh Khan: जहां एक तरफ अनिल कपूर की किंग में होने की चर्चा गर्म है तो वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान ने सूबेदार देखने के बाद उनकी तारीफ की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट लिखा है। आइए जानते हैं डीटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 8, 2026 2:53 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर अनिल कपूर की सूबेदार को लेकर चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म है। वहीं इस सबके बीच शाहरुख खान ने एक ऐसा पोस्ट लिखा जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं। यह पोस्ट ऐसे समय में चर्चा में है जहां सुहाना खान की किंग फिल्म में अनिल कपूर के कास्टिंग को लेकर भी अफवाहें लगातार जारी है। आखिर सूबेदार देखने के बाद शाहरुख खान ने क्या कहा जिस पर बातें बनाई जाने लगी है। वहीं इसके जवाब में अनिल कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कैसे दो चर्चित एक्टर्स चर्चा में आ गए हैं।

सूबेदार देखने के बाद क्या बोले शाहरुख खान

दरअसल शाहरुख खान ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, “सूबेदार देखकर बहुत मजा आ गया। अनिल कपूर पर हमेशा भरोसा कर सकते हैं कि वह अपना सब कुछ देंगे। एक सधी हुई लेकिन असरदार परफॉर्मेंस। काम के प्रति उनका डेडीकेशन इंस्पायरिंग है और एक्शन बहुत अच्छा था। आदित्य रावल सौरभ शुक्ला मोना सिंह फैसल मलिक राधिका मदान हर किरदार को अनोखे तरीके से पेश किया गया था और आप सभी ने अपनी बहुत अच्छे परफॉर्मेंस दी। बहुत बढ़िया सुरेश त्रिवेणी और पूरी टीम ढेर सारा प्यार।”

Shah Rukh Khan को लेकर अनिल कपूर ने दी प्रतिक्रिया

वहीं शाहरुख खान सूबेदार की तारीफ सुनने के बाद अनिल कपूर चुप नहीं रहे और उन्होंने लिखा, “शाहरुख बहुत खुशी हुई कि आपने सूबेदार देखी। आपके शब्द हम सभी के लिए बहुत मायने रखते हैं। खासकर ऐसे व्यक्ति से जिसने इतने सालों में सिनेमा के दर्शकों को इतना प्यार और जादू दिया है। यह हम सभी के लिए इसे और भी खास बनाता है।”

क्या वाकई किंग में नजर आएंगे अनिल कपूर

अनिल कपूर को लेकर कहा जा रहा है कि वह शाहरुख खान की किंग में दिखाई देंगे जिसमें सुहाना खान लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली है। हालांकि इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि किंग में शाहरुख खान के साथ अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत जैसे मंजे हुए कलाकार नजर आने वाले हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Prahaar Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 22, 2026

Tiger Shroff

अक्टूबर 22, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 22, 2026