---Advertisement---

Shah Rukh Khan की पुरानी चिट्ठी वायरल, स्कूल में हेमा मालिनी सहित इन स्टार्स की नकल करके उड़ाते थे मजाक!

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। किंग खान अपनी फिल्मों के अलावा नकल करने को लेकर भी जाने जाते हैं और वह फैंस को इंप्रेस करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी बचपन की कुछ यादें ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 15, 2023 2:45 अपराह्न | Updated: अगस्त 15, 2023 3:18 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। किंग खान अपनी फिल्मों के अलावा नकल करने को लेकर भी जाने जाते हैं और वह फैंस को इंप्रेस करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी बचपन की कुछ यादें काफी वायरल हो रही है जिसमें यह खुलासा हुआ है कि वह नकल करने में काफी आगे थे। नकल करने में उनका वाकई कोई जवाब नहीं था और जिसकी शुरुआत उन्होंने हेमा मालिनी की और देव आनंद तक पहुंच गया था। जी हां, सोशल मीडिया पर उनका एक लेटर काफी वायरल हो रहा है जिसमें उनकी आदत का खुलासा हुआ है।

आखिर क्या है इस लेटर में खास

मिली जानकारी के मुताबिक यह चिट्ठी उस समय का है जब शाहरुख खान दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से स्नातक के थर्ड ईयर में थे। इस चिट्ठी में उन्होंने एक बच्चे के रूप में अपनी जिंदगी, एजुकेशन, फैमिली और खेल के लिए उनके प्यार को बयां किया है। इस लेटर में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि जब वह स्कूल में थे तो हेमा मालिनी, देव आनंद, राज बब्बर और पृथ्वी राज कपूर जैसे बड़े सितारों की नकल किया करते थे। इस लेटर में उन्होंने लिखा “मेरे स्कूल के दिनों में मुझे एक्टिंग से परिचित कराया गया था। दरअसल मैं हमेशा लोगों की नकल करने के लिए जाना जाता था और इसकी शुरुआत मैंने हेमा मालिनी से की और बाद में देव आनंद, पृथ्वीराज कपूर और राज बब्बर के साथ ग्रेजुएशन किया।”

शाहरुख खान की स्कूल से अब तक का सफर रहा जबरदस्त

स्कूल के दिनों में शाहरुख खान को खेलना और नकल करना काफी पसंद था और ऐसे में वह आए दिन स्टार्स की नकल किया करते थे। किंग खान की यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है जिसमें किंग खान ने अपनी नकल करने का अंदाज बयां किया है। शाहरुख खान पहले टीवी सीरियल्स में काम किया करते थे और टीवी से लेकर उनका फिल्मों तक का सफर काफी शानदार रहा। उनकी पहली फिल्म ही लोगों को काफी पसंद आई थी जिसके साथ उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह इंडस्ट्री में अपना नाम बना रहे हैं। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान बहुत जल्द जवान फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके अपोजिट नयनतारा होगी। एटली निर्देशित यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026