---Advertisement---

Salman Khan के बाद बॉलीवुड के बादशाह Shah Rukh Khan को धमकी मिलने के बाद केस दर्ज, क्या लॉरेंस बिश्नोई का है कनेक्शन?

Shah Rukh Khan: सलमान खान के बाद शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी गई है और इसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। आइए देखते हैं कौन है वो और क्या लॉरेंस बिश्नोई से है कनेक्शन।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 7, 2024 1:53 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: पिछले लंबे समय से सलमान खान (Salman Khan) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी जा रही थी और अब ऐसे में एक और खान का नाम सामने आया है जिसे जान से मारने की धमकी दी गई है। वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) हैं जिससे भारी फिरौती की मांग की गई है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं आई है कि लॉरेंस बिश्नोई के साथ इसका कनेक्शन है या नहीं। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक रायपुर के फैजान नाम के व्यक्ति द्वारा यह धमकी दी गई है।

बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

रिपोर्ट की माने तो मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 308(4), 351(3)(4) बीएनएस के तहत अपराध अधिक मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है क्योंकि शाहरुख खान को धमकी मिलने के बाद फैंस परेशान हो गए हैं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी कुछ लोग इसका कनेक्शन जोड़ रहे हैं। इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है इसलिए इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी है क्योंकि पुलिस की जांच जारी है।

Shah Rukh Khan मामले में जांच जारी

कहा जा रहा है कि शाहरुख खान को फोन पर धमकी दी गई है और ऐसे में आरोपी रायपुर के फैजान को बताया जा रहा है। वहीं मुंबई पुलिस की एक टीम रायपुर इस मामले में जांच के लिए रवाना हुई है। अब ऐसे में फिलहाल इस धमकी के पीछे क्या है पूरा कनेक्शन यह देखना होने वाला है दिलचस्प।

अंडरवर्ल्ड की तरफ से पहले भी Shah Rukh Khan को मिली थी धमकी

अगर बात शाहरुख खान की करें तो इससे पहले भी अंडरवर्ल्ड की तरफ से उन्हें धमकी दी जा चुकी है। बीते साल जहां एक तरफ शाहरुख खान की फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही थी वहीं दूसरी तरफ उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। एक्टर की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें Y प्लस सिक्योरिटी दी गई थी। इसके अलावा कहा जाता है कि शाहरुख खान को 90 के दशक में भी अंडरवर्ल्ड की तरफ से कई दफा धमकी दी गई थी।

क्या Shah Rukh Khan को मिली धमकी से Salman Khan मामले में आएगा नया मोड़

गौरतलब है कि सलमान खान को लॉरेंस गैंग कि तरफ से लगातार धमकी मिल रही है और काले हिरण मामले बिश्नोई समाज माफी की मांग कर रहा है। ऐसे में अनजान शख्स की तरफ से सलमान खान को बार-बार धमकी दी जा रही है। अब शाहरुख खान को धमकी मिलने के बाद क्या कुछ और मोड आने वाला है इस पर लोगों की निगाहें रहेगी।

इस फिल्म में नजर आएंगे Shah Rukh Khan

जहां तक शाहरुख खान की बात करें तो आखिरी बार उन्हें डंकी फिल्म में देखा गया था। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘जवान’ और पठान ने ताबड़तोड़ कमाई से रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही है। अपकमिंग फिल्म की बात करें तो कहा जा रहा है कि वह सुहाना खान के साथ अपनी बायोपिक ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026