---Advertisement---

Shah Rukh Khan ने ‘योगी सर’ को कहा धन्यवाद तो अटकलों का बाजार हुआ गर्म! जानिए क्या है पूरी सच्चाई

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। जहां 10 जुलाई को फिल्म का टीजर जारी किया गया और इसे देख फैंस की एक्साइटमेंट बरकरार है। टीजर को मिल रहे प्यार के लिए शाहरुख खान भी काफी उत्साहित हैं और ट्विटर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2023 12:27 अपराह्न

SHAH RUKH KHAN
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। जहां 10 जुलाई को फिल्म का टीजर जारी किया गया और इसे देख फैंस की एक्साइटमेंट बरकरार है। टीजर को मिल रहे प्यार के लिए शाहरुख खान भी काफी उत्साहित हैं और ट्विटर के जरिए लोगों को धन्यवाद देते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में किंग खान ने ट्वीट के जरिए कुछ ऐसा कहा जिसके बाद लोगों के दिमाग में यही सवाल उठ रहे हैं कि क्या शाहरुख खान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए ट्वीट किया है। ऐसे में शाहरुख का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

यह है पूरा मामला

दरअसल शाहरुख खान बीते दिन लोगों को धन्यवाद देते हुए नजर आए। ऐसे में उन्होंने एक ट्वीट में लिखा थैंक्यू ‘योगी सर’। जिसके बाद लोगों का कहना है कि क्या यह ट्वीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए है लेकिन इसकी अगर पूरी सच्चाई देखे तो वह कुछ और निकली है। जी हां, दरअसल शाहरुख फिल्म में अपने साथ काम कर रहे लोगों को धन्यवाद दे रहे हैं और ऐसे में उन्होंने क्रु मेंबर्स को धन्यवाद दिया। उनके लिए ट्वीट कर कहा, “थैंक्यू योगी सर आपके साथ दोबारा काम करने पर बहुत मजा आया।” इतना ही नहीं लोग इस ट्वीट पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं और शाहरुख खान की तारीफ कर रहे हैं

शाहरुख के अलग-अलग पर फिदा हैं फैंस

बता दें कि जवान का टीचर वाकई काफी दिलचस्प है जिसमें किंग खान के लुक्स को देख लोग हैरान रह गए हैं। कभी मुंह पर पट्टी बांधकर गुंडों से लड़ते हुए नजर आते हैं तो कभी सोल्जर के लुक में विलेन बनकर नजर आते हैं। इस टीजर से शाहरुख खान का गंजा लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वहीं एटली निर्देशित यह फिल्म 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए आ रही है। फिल्म में नयनतारा शाहरुख के ऑपोजिट नज़र आने वाली है वहीं कैमियो रोल में दीपिका पादुकोण भी दिखाई देंगी। फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Asim Riaz

अगस्त 24, 2026

Toxic Advance Booking

अगस्त 24, 2026

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 10

अगस्त 24, 2026

Anushka Ranjan

अगस्त 24, 2026

Aasha Singh Jaiswal

अगस्त 24, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 24, 2026