---Advertisement---

एक्सीडेंट के बाद Shah Rukh Khan की हुई सर्जरी, जानिए अब कैसी है किंग खान की हालत

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह सुनने के बाद किंग खान के फैंस को झटका लगा है कि शाहरुख एक प्रोजेक्ट के शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं जिसकी वजह से उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ा है। एक तरफ जहां ‘जवान’ फिल्म ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 4, 2023 1:18 अपराह्न | Updated: जुलाई 4, 2023 3:28 अपराह्न

shah rukh khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह सुनने के बाद किंग खान के फैंस को झटका लगा है कि शाहरुख एक प्रोजेक्ट के शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं जिसकी वजह से उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ा है। एक तरफ जहां ‘जवान’ फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं तो दूसरी तरफ शाहरुख का एक्सीडेंट वाकई काफी परेशान कर देने वाली खबर है। ऐसे में फिलहाल ये खबर काफी सुर्खियों में है। यह फैंस के लिए तगड़े झटके से कम नहीं है। वैसे कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की स्थिति ठीक है और अब सब नॉर्मल है।

यह है पूरा माजरा

रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए लॉस एंजेलिस में थे। उस दौरान एक्सीडेंट होने की वजह से उन्हें चोट आई चोटिल शाहरुख खान के नाक से खून बह रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें एक छोटी सी सर्जरी करवानी पड़ी। सूत्रों की माने तो जब शाहरुख खान चोटिल हुए तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उन्हें रखा गया। डॉक्टर्स की मानें तो चिंता की कोई बात नहीं है सिर्फ खून रोकने के लिए ऑपरेशन करना पड़ा था।

ऑपरेशन की वजह से इस हाल में भारत लौट गए किंग खान

ऑपरेशन की वजह से शाहरुख खान के नाक में बैंडेज बंधा हुआ नजर आया और फिलहाल वह भारत लौट चुके हैं। सूत्रों की माने तो शाहरुख की स्थिति अब ठीक है और चोट भी ठीक हो रही है। शाहरुख खान के फैन इस खबर को सुनकर काफी चौक गए हैं और उन्हें इंतजार है तो किंग खान का पब्लिकली नजर आने का।

शाहरुख की फिल्म के लिए हैं लोग एक्साइटेड

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में शाहरुख खान ‘पठान’ फिल्म में नजर आए थे जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। वहीं अब कहा जा रहा है कि किंग खान के पाइप लाइन में कई प्रोजेक्ट हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो इसी साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। बीते दिनों यह खबर आई थी कि इस महीने ही ट्रेलर जारी किया जाएगा। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026