Shaheer Sheikh Hina Khan: टीवी पॉपुलर कपल्स की बात करें तो इस लिस्ट में शाहीर शेख और हिना खान का नाम टॉप पर है। यह बात सच है कि दोनों को एक साथ जब ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में देखा गया तो उन्हें काफी पसंद किया जाने लगा। वह एक साथ कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। वहीं अब ‘बरसात आ गई गाने’ को कपल जल्द लाने के लिए तैयार हैं। इस गाने की लॉन्चिंग के दौरान शाहीर शेख और हिना का अलग अंदाज देखने को मिला। वे इस गाने को छाता लेकर प्रमोट करते नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस गाने में साथ नजर आएंगे Shaheer Sheikh और Hina Khan, वीडियो देख क्रेजी हुए फैंस
