Shahid Kapoor का रश्मिका मंदाना और कृति सेनन संग इस वीडियो को देख केआरके ने कहा ‘लुक्खा’, स्टारडम पर किया व्यंग्य

Shahid Kapoor: रश्मिका मंदाना कृति सेनन के साथ कॉकटेल 2 एक्टर के इस वीडियो को देखकर केआरके करने में पीछे नहीं रहे और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक्टर की बेइज्जती कर दी है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Shahid Kapoor

Photo Credit- Google Shahid Kapoor

Shahid Kapoor: कॉकटेल 2 को लेकर लोग इंतजार कर रहे हैं जहां कृति सेनन रश्मिका मंदाना के साथ शाहिद कपूर की जोड़ी दिखाई देने वाली है। जहां इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वह लगातार किसी न किसी इवेंट में साथ नजर आ रहे हैं लेकिन इस सबके एक बार फिर शाहिद कपूर सुर्खियों में आ गए हैं। जहां कथित तौर पर खुद को क्रिटिक कहने वाले केआरके ने यह आरोप लगाया है कि रश्मिका मंदाना ने उनका हाथ अपनी कमर से हटा दिया उसके बाद वह कृति सेनन के साथ कंफर्टेबल होते दिखे। वीडियो को शेयर करते हुए लिए जानते हैं कि केआरके ने शाहिद कपूर को लेकर क्या कहा है।

केआरके ने Shahid Kapoor को लेकर इस तरह किया व्यंग्य

केआरके ने x प्लेटफार्म पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “देखो लुक्खा शाहिद कपूर की हरकत जब रश्मिका में अपनी कमर से उसका हाथ हटा दिया तब वह कृति सेनन को अपने कंधे पर हाथ रखने के लिए कहता है और रश्मिका को भी ऐसा करने के लिए कहता है लेकिन वह नहीं करती है। यह लुक्खा समझता है कि वह स्टार है उसे नहीं पता कि वह सिर्फ सपने में है लेकिन रश्मिका के लिए लुक्खा ही है।”

शाहिद कपूर ही नहीं नामी सेलेब्स पर भी हमलावर होते हैं केआरके

गौरतलब है कि शाहिद कपूर पहले ऐसे नहीं है जिस पर केआरके ने कटाक्ष किया हो। वह अक्सर बॉलीवुड की कई स्टार्स पर हमलावर होते हैं और उन्हें ट्रोल करते रहते हैं। वहीं इस सब के बीच उन्होंने अब शाहिद कपूर पर सवाल उठाया है क्योंकि फिलहाल वह कॉकटेल 2 को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। सलमान खान से लेकर दीपिका पादुकोण और नामी सेलेब्स पर अक्सर व्यंग्य करने में पीछे नहीं रहते हैं और फिलहाल उन्होंने शाहिद कपूर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं।

जहां तक बात करें होमी अदाजानिया के निर्देशन में बनने वाली रोमांटिक कॉमेडी कॉकटेल 2 की तो यह 19 जून 2026 को रिलीज होने वाली है।

 

 

Exit mobile version