---Advertisement---

Shahid Kapoor: 45 साल के ‘ओ रोमियो’ एक्टर की फिटनेस देख इंप्रेस हुए रणवीर इलाहाबादिया, पूछा सीक्रेट तो मिला ये जवाब

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर अपनी फिटनेस को लेकर जरा भी लापरवाही नहीं करते हैं। इस दौरान न सिर्फ डाइट बल्कि मेडिटेशन से लेकर स्लीप रुटिन तक का खास ख्याल रखते हैं। यूं ही नहीं 45 साल की उम्र में भी इस हद तक फिट हैं एक्टर। आइए जानते हैं रणवीर इलाहाबादिया को क्या सीक्रेट बताया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 25, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Shahid Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Shahid Kapoor: हाल ही में ओ रोमियो में नजर आने वाले शाहिद कपूर 25 फरवरी को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। 45 साल के हो चुके शाहिद कपूर काफी यंग दिखते हैं और उन्हें देखकर शायद उनकी उम्र का यकीन कर पाना मुश्किल है। हालांकि इस सबके बीच आइए जानते हैं आखिर कैसे खुद को इतना फिट रख पाते हैं ओ रोमियो एक्टर जो निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए इंस्पिरेशन से कम नहीं है। रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में आए शाहिद कपूर से जब यूट्यूबर पूछते हैं कि वह इस हद तक जवान कैसे दिखते हैं तब एक्टर ने अपना राज खोला था।

Shahid Kapoor स्लिप रुटिन को लेकर हैं इस कदर स्ट्रिक्ट

शाहिद कपूर इस दौरान रणवीर इलाहाबादिया को कहते हैं कि वह अपने सोने की रूटीन को लेकर काफी ज्यादा डिसिप्लिन है। इसमें वह कोई समझौता नहीं करते हैं। इसका मतलब साफ है कि ओ रोमियो एक्टर की फिटनेस का सीक्रेट स्लीप रुटिन है जिसके लिए वह काफी स्ट्रिक्ट है।

शराब और नॉन वेज के सेवन करने से दूर रहते हैं शाहिद कपूर

इसके साथ ही शाहिद कपूर ने यह भी कहा कि वह वेजिटेरियन है और शराब का सेवन नहीं करते हैं। कभी कभी स्मोकिंग करते हैं लेकिन कुछ सालों से उन्होंने इसे भी छोड़ दिया है। कबीर सिंह के बाद उनकी यह आदत भी धीरे-धीरे छूट गई है।

सुबह की शुरुआत कैसे करते हैं शाहिद कपूर

इसके अलावा ओ रोमियो एक्टर मेडिटेशन पर भी भरोसा करते हैं और उनकी फिटनेस का यह भी एक राज है। वह कहते हैं कि सुबह उठने के बाद शाहिद कपूर मेडिटेशन करते हैं फिर वर्कआउट करते हैं और उसके बाद ही अपने काम की शुरुआत करते हैं।

योग को लेकर शाहिद कपूर ने क्या कहा

रणवीर इलाहाबादिया इस बात का जिक्र करते हैं कि उनके लिए स्ट्रेचिंग और योगा ने काफी काम किया है जिस पर शाहिद कपूर कहते हैं कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान कुछ महीनो तक योग किया था। यह उनके द्वारा किए गए सबसे अच्छी चीजों में से एक था क्योंकि यह दिमाग शरीर और आत्मा तीनों के लिए बेहतर रहा।

45 की उम्र में भी शाहिद कपूर कुछ इस हद तक फिट है कि लोग उन्हें दिलो जान से चाहते हैं। फैंस उनके हैंडसम हंक अवतार पर मर मिटने के लिए तैयार होते हैं। हाल ही में उन्हें ओ रोमियो में देखा गया जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आई थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Paresh Rawal

मई 30, 2026

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026