---Advertisement---

Awkward मोमेंट! एक बार फिर टकराए Shahid Kapoor Kareena Kapoor, फोटोज ने मचाई सनसनी तो नेटिजन्स

Shahid Kapoor Kareena Kapoor: शाहिद कपूर करीना कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे अंबानी स्कूल में अपने बच्चों के परफॉर्मेंस को देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों की मुलाकात निश्चित तौर पर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 20, 2024 1:37 अपराह्न

Shahid Kapoor Kareena Kapoor
Follow Us
---Advertisement---

Shahid Kapoor Kareena Kapoor: बॉलीवुड की दुनिया में एक्स बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जब आमने-सामने आते हैं तो निश्चित तौर पर यह काफी अजीब फल होता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग भी मजे लेने में पीछे नहीं रहते हैं। इस सबके बीच करीना कपूर (Kareena Kapoor) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का आमना सामना हुआ है और सोशल मीडिया पर ये एक्स कपल चर्चा में आ गए हैं। दरअसल अंबानी स्कूल में एनुअल फंक्शन के दौरान शाहिद और करीना अपने-अपने बच्चे के स्टेज परफॉर्मेंस को एंजॉय करने पहुंचे। इस दौरान जब उन्हें एक साथ देखा गया तो सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट करने लगे हैं।

Shahid Kapoor Kareena Kapoor दिखे इस हाल में एक साथ

तस्वीरों की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि करीना कपूर आगे बैठी हुई है तो पीछे की सीट पर शाहिद कपूर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर स्माइल है और वे अपने बच्चों के परफॉर्मेंस को एंजॉय कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स को यह तस्वीर काफी अजीब लग रही है और उनका कहना है कि यह ऑकवर्ड मोमेंट है। फोटोज की बात करें तो डेनिम शर्ट में शाहिद का जबरदस्त लुक नजर आया तो करीना कपूर इस दौरान प्रिंटेड लॉन्ग ड्रेस में नजर आ रही है।

Shahid Kapoor Kareena Kapoor को देख लोग ले रहे चुटकी

Viral Bhayani इंस्टाग्राम चैनल से शेयर इन तस्वीरों को देख एक यूजर ने लिखा, “ऑकवर्ड लग रहे हैं और उन्हें एक दूसरे की मौजूदगी का पता है।” एक ने लिखा, “गीत आदित्य।” दूसरे ने कहा गीत और आदित्य अपने बच्चों को देख रहे हैं तो एक ने लिखा यह क्यूट पिक्चर है। एक ने लिखा बॉलीवुड में कई एक्स है जो एक दूसरे के इर्द-गिर्द हैं। एक ने लिखा, “जब वी मेट।” तो एक ने कहा, “ओहो ये क्या हो गया।”

Shahid Kapoor Kareena Kapoor के अलग होने के फैसले से लोग रह गए थे हैरान

शाहिद कपूर और करीना कपूर किसी समय में एक दूसरे को डेट करने को लेकर जाने जाते थे। कहा जाता था कि वे एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने लंबे समय तक साथ रहने के बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया जो निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए चौका देने वाली बात थी। दोनों फिलहाल अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। जहां शाहिद मीरा कपूर के साथ शादीशुदा जिंदगी को बिता रहे हैं तो सैफ अली खान के साथ शादी के बाद करीना भी दो बच्चों की मां बन चुकी है। ऐसे में इनका आमने-सामने आना निश्चित तौर पर ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बना हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026