---Advertisement---

शाहरूख खान ने 2023 में पठान, जवान और Dunki के साथ किया बॉक्स ऑफिर पर राज, बॉलीवुड की कुल 4400 करोड़ की कमाई में 2600 करोड़ का दिया योगदान !

Dunki: डंकी एक बेहतरीन फैमिली फिल्म है, जिसने भारत में 200 करोड़ और दुनिया भर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है!

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 5, 2024 2:11 अपराह्न

dunki
Follow Us
---Advertisement---

Dunki: डंकी एक बेहतरीन फैमिली फिल्म है, जिसने भारत में 200 करोड़ और दुनिया भर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है! शाहरुख ने राज कुमार हिरानी के साथ डंकी पर सबसे दिल छू लेने वाले सहयोग के साथ साल को शानदार नोट पर खत्म किया है। यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों के लिए एक बेहद आकर्षक और रिलेटेबल कहानी लेकर आई जिसने एक नई कहानी पर बात हुई। ह्यूमर और दिल से भरी, डंकी की कहानी ने वास्तव में दर्शकों के दिलों को छू लिया है और फिल्म की शानदार कंटेंट के कारण जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ ने परिवारों को सिनेमाघरों तक खींच लिया है।

डंकी का कलेक्शन

एक नॉन-एक्शन फिल्म होने के नाते डंकी ने हाल के दिनों में सबसे ज्यादा कलेक्शन और लोकप्रियता देखी है। जी हां, भारत में 200 करोड़ और दुनिया भर में 400 करोड़ का मील का पत्थर पार कर चुकी यह फिल्म राजकुमार हिरानी के सिनेमा का एक खूबसूरत प्रमाण है जो खूब सारे प्यार, ह्यूमर और इमोशन्स से भरपूर है।

डंकी चार दोस्तों की एक दिल छू लेने वाली कहानी लाई, जिनके सपने विदेश जाने के थे। लेकिन इसके लिए जब वे डंकी रूट चुनते हैं, तो उन्हें कई बाधाओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म देश के प्रति प्रेम की भावना को उजागर करती है और न केवल डंकी फ्लाइट पर रोशनी डालती है, बल्कि सीमा पार करने और बेहतर अवसरों के लिए पलायन करने के इच्छुक लोगों पर भी प्रकाश डालती है। बेहद दिल छू लेने वाली कहानी पेश करने वाली यह फिल्म एक बहुत ही नरम शैली में बसती है। यह ध्यान देने वाली बात है कि इस फिल्म को जिस तरह का प्यार मिला है वह वाकई शानदार है और इसने फिल्म को साल की सबसे पसंदीदा फिल्म बना दिया है।

ऐसे में दुनिया भर के प्रशंसक राजू हिरानी और शाहरुख की जोड़ी के लिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं और रिलेटेबल कंटेंट के कारण फिल्म की सराहना कर रहे हैं! फिल्म ने इतिहास रच दिया क्योंकि डंकी को क्रिसमस की शाम यूरोप के सबसे बड़े सिनेमाघर ले ग्रैंड रेक्स में शोकेस किया गया, जिससे यह वहां दिखाई जाने वाली पहली बॉलीवुड हिंदी फिल्म बन गई। इस दौरान सिनेमाघर के बाहर फैन्स की लंबी लाइन इंतजार में थी। इसके अलावा, फिल्म का जोशीला और प्यारा गाना लुट पुट गया पेरिस में एफिल टॉवर और आर्क डी ट्रायम्फ जैसे आइकोनिक जगहों के सामने प्रदर्शित किया गया था। डंकी ने वास्तव में दुनिया भर के प्रशंसकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है!

शाहरुख खान ने 2023 में हैट्रिक बनाई

डंकी की शानदार सफलता के साथ, शाहरुख खान ने 2023 में हैट्रिक बनाई है। पठान, जवान और अब डंकी के साथ, सुपरस्टार ने पूरे साल बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। पठान ने 1,050.30 करोड़ की कमाई की, जबकि जवान ने दुनिया भर में 1,148.32 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया और अब डंकी ने एक ही साल में ब्लॉकबस्टर देने के किंग खान के सिलसिले को बरकरार रखते हुए 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

दिलचस्प बात यह है कि 2023 भी एसआरके का साल बन गया, क्योंकि राज कपूर के अलावा किसी भी अभिनेता ने एक साल में बैक-टू-बैक ऑल-टाइम कमाई करने वाली फिल्में नहीं दीं।

डंकी में शानदार कलाकारों की टोली है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, ​​तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं। जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी अब बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mallika Sherawat

अक्टूबर 24, 2026

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026